प्लेऑफ़ में मुंबई इंडियंस का पहुंचना तय, नहीं है यकीन तो देख ले ये प्ले ऑफ समीकरण - Punjab Kesari
Girl in a jacket

प्लेऑफ़ में मुंबई इंडियंस का पहुंचना तय, नहीं है यकीन तो देख ले ये प्ले ऑफ समीकरण

NULL

आईपीएल 2018 का सफर जब से शुरू हुआ है तब से मुंबई इंडियंस की टीम के लिए काफी निराशाजनक रहा था। लेकिन अब मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल 2018 में जोरो-शोरो से वापसी कर ली है। मुंबई इंडियंस की टीम ने अपने पिछले 4 में से 3मैच जीतकर आईपीएल 2018 में प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को कायम रखा है। 2 409

बता दें कि मुंबई इंडियंस की टीम को अपना अंतिम मुकाबला 20मई को दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम के साथ खेलना है। यदि इस मैच में मुंबई इंडियंस की टीम को दिल्ली के खिलाफ जीत हासिल होती है तो वह निश्चित रूप से प्लेऑफ में पहुंच जाएगी।3 245

मुंबई इंडियंस का नेट रन रेट बाकी टीमों से अच्छा है इसलिए उसे आखरी मैच पर केवल जीत ही चाहिए। वह दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ करीबी अंतर की जीत हासिल करती है तो वह फिर प्ले ऑफ में पहुंच जाएगी।4 206

मुंबई इंडियंस का नेट रन-रेट +0.384 का है। वही आरसीबी की टीम का +0.264 है। राजस्थान रॉयल की टीम का नेट रन-रेट -0.403 है।वही किंग्स इलेवन पंजाब की टीम का -0.490 का रन रेट है। 2 410मुंबई इंडियंस की टीम नेट रन-रेट के मामले में सभी टीमों से काफी आगे है, इसलिए वह अगर दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ जीत हासिल करती है, तो वह प्लेऑफ़ में आसानी से पहुंच जायेगी।2 411चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल का प्लेऑफ में जगह पूरी तरह से पक्की है। वहीं केवल एक टीम दिल्ली डेयरडेविल्स ही आर्ईपीएल 2018 से पूरी तरह बाहर हुई है।2 412लेकिन वहीं बाकि की बची हुई पांच टीमों के बीच प्लेऑफ की ये जंग जारी है। कोलकता नाईट राइडर्स टीम के जहां 14 अंक है वहीं किंग्स इलेवन पंजाब,आरसीबी,राजस्थान रॉयल और मुंबई इंडियंस के 12 अंक है। अब इस आईपीएल के बाद देखना यह होगा कि 14 अंको के साथ कौन सी एक टीम प्लेऑफ में एंट्री लेती है।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये की पंजाब केसरी अन्य रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 3 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।