भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान MS Dhoni ने 2017 जनवरी में अचानक से वनडे और टी20 से कप्तानी छोड़ दी थी जिसे लेकर उनके फैन्स को बहुत हैरान कर दिया था।
उससे पहले महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2014 में ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान अचानक से टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला लिया था और अपने फैन्स को चौंका दिया था। महेंद्र सिंह धोनी मौजूदा समय में वनडे और टी20 में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में खेल रहे हैं।
इस वजह से छोड़ी थी MS Dhoni ने भारतीय टीम की कप्तानी
MS Dhoni से रांची में एक कार्यक्रम में सवाल पूछा गया था और उसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, “पिछले साल मैने अचानक कप्तानी इसलिए छोड़ी ताकि विराट कोहली को विश्व कप 2019 के लिए तैयारी करने का भरपूर समय मिल पाए। विश्व कप के लिए एक मजबूत टीम तैयार करने के लिए कप्तान को सही समय देना बेहद जरूरी है। नए कप्तान को सही समय दिए बिना विश्व कप में अच्छे प्रदर्शन की कल्पना करना बेमानी है। मुझे लगता है कि मैने एक दम सही वक्त पर कप्तानी छोड़ी।”
भारतीय टीम के सफलतम कप्तानों में से एक हैं MS Dhoni
MS Dhoni का नाम भारतीय टीम के सबसे सफलतम कप्तानों में गिना जाता है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में ही भारतीय टीम ने पहली बार 2007 में पहला टी20 विश्व कप जीता था।
जिसके बाद साल 2011 में 50 ओवरों के विश्व कप में भी धोनी की कप्तानी में ही भारतीय टीम ने खिलाब अपने नाम किया था। वहीं साल 2013 में एकमात्र चैम्पियन्स ट्रॉफी में भी भारत को जिताने का श्रेय भी महेंद्र सिंह धोनी को ही जाता है।
बिना कप्तान के भी मैदान में MS Dhoni सजाते हैं अपनी फील्ड
बता दें कि MS Dhoni आज भले ही कप्तान ना हो लेकिन वह अभी तक भी सीमित ओवरों के क्रिकेट मैच में वह विराट कोहली की जगह खुद ही फील्ड सजाते और गेंदबाजों को सलाह देते हैं।
बता दें एशिया कप 2018 में विराट कोहली को आराम दिया गया है। इस बार एशिया कप में रोहित शर्मा को कप्तानी दी गई है जिसमें महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से मैदान पर एक अहम भूमिका निभाते हुए दिखाई दे सकते हैं।