मयंक अग्रवाल का नाबाद दोहरा शतक - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मयंक अग्रवाल का नाबाद दोहरा शतक

Mayank Agarwal के साथ क्रीज पर कप्तान श्रेयस अय्यर नौ रन पर खेल रहे थे। अग्रवाल ने पहले

बेंगलुरू : सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल के नाबाद 220 रन से भारत ए ने दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ पहले चार दिवसीय टेस्ट मैच में दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर यहां दो विकेट पर 411 रन बना कर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर भारत ए की बढ़त 165 रन की हो गयी है और उसके आठ विकेट शेष है।

स्टंप्स के समय अग्रवाल के साथ क्रीज पर कप्तान श्रेयस अय्यर नौ रन पर खेल रहे थे। अग्रवाल ने पहले विकेट के लिए पृथ्वी साव (136) के साथ 277 रन की साझेदारी की। साव ने 196 गेंद में 136 रन बनाये। उन्होंने अपनी पारी में 20 चौके और एक छक्का लगाया। अग्रवाल ने 250 गेंद में 31 चौके और चार छक्के के बूते नाबाद 220 रन बनाये। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए रविकुमार सामर्थ (37) के साथ 118 रन की साझेदारी की।

भारत ए ने इंग्लैंड लायंस को हरा कर खिताब जीता

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ए ने दिन की शुरूआत आठ विकेट पर 246 रन से आगे से की लेकिन टीम ने बिना कोई रन जोड़े तीन गेंद के अंदर दोनों विकेट गवां दिये। मोहम्मद सिराज (56 रन पर पांच विकेट) ने दिन के पहली ही गेंद पर बेयूरन हेंड्रिक्स को पगबाधा करने के बाद तीसरी गेंद पर डुआने ओलिवियर को खाता खोले बिना चलता किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।