इस बड़े टूर्नामेंट के बाद 'महेंद्र सिंह धोनी' क्रिकेट को कहेंगे अलविदा, फैन्स हुए निराश! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

इस बड़े टूर्नामेंट के बाद ‘महेंद्र सिंह धोनी’ क्रिकेट को कहेंगे अलविदा, फैन्स हुए निराश!

NULL

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान ‘महेंद्र सिंह धोनी‘ बेहद ठन्डे दिमाग और शांत छवि वाले इंसान माने जाते है। भारतीय क्रिकेट टीम को उन्होंने अपनी कप्तानी में नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया और आज जिस शिखर पर टीम इंडिया है उसके पीछे महेंद्र सिंह धोनी ही है।

Mahendra Singh Dhoniरोहित शर्मा जैसे विस्फोटक बल्लेबाजों ने कबूल किया है की उन्हें स्टार बनाने में महेंद्र सिंह धोनी ही है। भारत में ही नाह इदुनियाभर में धोनी के करोड़ों फैन्स है जो उनके खेल के साथ साथ उनकी शख्सियत से भी प्यार करते है। लेकिन कहा जाता है न चढ़ते सूरज को सलाम होता है चाहे वो खेल जगत हो या सिनेमा या फिर आम जिंदगी।

Mahendra Singh Dhoniमहेंद्र सिंह धोनी ने भी ऐसा दौर देखा है जब उनकी खूब आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा। उन पर संन्यास लेने का भी दबाव बनाया गया। लेकिन कप्तान कूल ने हर परिस्थिति का डटकर सामना किया। आज भले ही टीम इंडिया की कमान विराट कोहली के हाथों में हो पर उन्हें भी महत्वपूर्ण मौकों पर धोनी की सहायता लेनी पड़ती है।

Mahendra Singh Dhoniदुनिया में सर्वश्रेष्ठ कप्तान और विकेटकीपर माने जाने वाले धोनी बल्लेबाजी में भी किसी भी गेंदबाज की बखिया उधेड़ने में माहिर है। लेकिन एक मैच में असफल होने के बाद धोनी पर उठने वाले प्रश्न उनकी काबिलियत का अपमान है।

Mahendra Singh Dhoniहाल ही में ख़बरें आई की चयनकर्ता उन्हें 2019 का वर्ल्ड कप खेलने की अनुमति देते है या नहीं। तो आपको बता दें भारतीय टीम के चयनकर्ता एमके प्रसाद ने इस बात पर मुहर लगा दी है की धोनी 2019 में आने वाला विश्व कप में जरुर खेलेंगे।

Mahendra Singh Dhoniएम एस धोनी 2019 के विश्वकप के बाद सन्यास लेंगे। इस बात में तो कोई संदेह नहीं है. देखा जाये तो 2019 का वर्ल्ड कप करीब नवंबर तक समाप्त होगा। इस बात से ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है की। एम एस धोनी नवंबर में या नवंबर के बाद क्रिकेट जगत से सन्यास ले सकते है।

Mahendra Singh Dhoniटेस्ट क्रिकेट से भी एम एस ने अचानक ही सन्यास की घोषणा कर दी थी। इस बात को देखते हुए अनुमान है की उनकी पत्नी साक्षी के जन्मदिन नवंबर 19 2019 के दिन एम एस क्रिकेट की दुनिया को अलविदा कह सकते है।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five − 1 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।