महेंद्र सिंह धोनी आज इंग्लैंड के खिलाफ पहले वन डे में बना सकते है ये तीन विश्व रिकॉर्ड ! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

महेंद्र सिंह धोनी आज इंग्लैंड के खिलाफ पहले वन डे में बना सकते है ये तीन विश्व रिकॉर्ड !

भारत और इंग्लैंड के बीच एक दिवसीय सीरीज शुरू हो रही जिसमे सबकी निगाहें महेंद्र सिंह धोनी के

भारतीय टीम पूरे जोश के साथ इंग्लैंड को उसे के घर में मात देने के लिए पूरी तरह तैयार है और आज भारत और इंग्लैंड के बीच एक दिवसीय सीरीज शुरू हो रही जिसमे सबकी निगाहें महेंद्र सिंह धोनी के ऊपर होगी जो आज तीन विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते है।

महेंद्र सिंह धोनीमहेंद्र सिंह धोनी बना सकते है आज तीन नए कीर्तिमान

महेंद्र सिंह धोनीभारतीय टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर है पर इंग्लिश टीम के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज 2-1 से जीत कर भारतीय शेरों ने बता दिया है की इंग्लैंड टीम का मुकाबला किसके साथ है। अब इस दौरे पर भारतीय टीम को एकदिवसीय मैचों की सीरीज खेली है जिसका पहला मैच आज है।

महेंद्र सिंह धोनीये दौरा भारतीय टीम के लिए वर्ल्ड कप की तैयारी के तौर पर भी देखा जा रहा है। इस वक्त भारतीय टीम आईसीसी वन डे रैंकिंग में दुसरे स्थान पर है और इंग्लैंड पहले। अगर भारत उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करता है तो टीम इंडिया रैंकिंग में पहले स्थान पर आ सकती है।

महेंद्र सिंह धोनीभारतीय टीम इस सीरीज की शुरुआत जीत के साथ करने की पूरी कोशिश करेगी वही इंग्लैंड टीम ये मैच जीत कर दोबारा लय प्राप्त करने की कोशिश करेगी। इस मैच में सबकी नजरे भारतीय टीम के साथ साथ महेंद्र सिंह धोनी पर भी होंगी जो आज 3 नये विश्व रिकॉर्ड बना सकते है।

ये है 3 विश्व रिकॉर्ड जो धोनी कर सकते है अपने नाम

महेंद्र सिंह धोनीभारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने एकदिवसीय 10 हजार रनों से मात्र 33 रन दूर है। धोनी अगर आज के मैच में 33 रन बना देते है तो वो भारत चौथे और दुनिया के 12 वें बल्लेबाज बन जायेंगे जिन्होंने 10 हजार रनों का जादुई आंकड़ा छुआ है। महेंद्र सिंह धोनी अब तक 318 एकदिवसीय मुकाबलों में 9967 रन बना चुके हैं।

महेंद्र सिंह धोनीइसके अलावा धोनी इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन सकते है। धोनी ने इंग्लिश टीम के खिलाफ अब तक 1425 रन बनाए हैं। उनसे आगे 1523 रन बनाने वाले युवराज सिंह और 1455 रन बनाने वाले सचिन तेंदुलकर है। अगर आज के मैच में महेंद्र सिंह धोनी 98 रन बना दें तो रिकॉर्ड भी उन के नाम हो सकता है।

महेंद्र सिंह धोनीमहेंद्र सिंह धोनी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विकेट कीपर माने जाते है और बतौर विकेट कीपर धोनी अब तक 297 कैच लपक चुके हैं। अगर आज के मैच में वो 3 कैच ले लेते है तो धोनी विकेट के पीछे 300 कैच लेने का जादुई रिकॉर्ड भी अपने नाम लिख देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + six =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।