भारत इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर इंग्लैंड गई हुई है। भारत ने इंग्लैंड को टी-20 सीरीज में 2-1 से करारी हार दे दी है। एक बार फिर से भारत ने क्रिकेट फैन्स को खुश होने का मौका दिया है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान Mahendra Singh Dhoni ने हाल ही में अपना 37वां जन्मदिन मनाया है।
और एक बार फिर से धोनी ने शानदार क्रिकेट का उदाहरण दिया है। इसी बीच धोनी ने कुछ ऐसा कर दिया है जिसे सुनकर आपके मन में धोनी के लिए और भी सम्मान बढ़ जाएगा।
इस तस्वीर में ढूढि़ए कहां खड़े हैं Dhoni?
इंग्लैंड को टी-20 सीरीज में धूल चटाने के बाद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में पूरी भारतीय टीम विनर्स ट्रॉफी के साथ थी। हर खिलाड़ी के चेहरे पर सीरीज जीतने की झलक साफ दिखाई दे रही है।
https://www.instagram.com/p/Bk-rOoOAFTm/?utm_source=ig_embed
क्या आपने इस तस्वीर में एक ओर चीज गौर की? इस तस्वीर में क्या आपको Mahendra Singh Dhoni दिखाई दे रहे हैं? महेंद्र सिंह धोनी इस तस्वीर में हैं लेकिन पहली नजर में एकदम से दिखाई नहीं देंगे। धोनी इस तस्वीर में शिखर धवन के पीछे खड़े हुए हैं।
Dhoni हमेशा होते हैं टीम सेलिब्रेशन से गायब
Mahendra Singh Dhoni हमेशा ही जीत के बाद टीम सेलिब्रेशन में सबसे पीछे खड़े होते हैं। जब चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2018 में फाइनल मैच में हैदराबाद की टीम को हराया था तब भी वह टीम सेलिब्रेशन से गायब हो गए थे। उसके बाद धोनी बेटी जीवा के साथ जीत का जशन मनाते हुए दिखाई दिए थे।
https://twitter.com/Aditiiiiix/status/1000792969849556993
धोनी और जीवा की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया था। अक्सर धोनी के फैन्स को उनके और जीवा की बॉन्डिंग बहुत पसंद आती है। आखिर क्यों धोनी टीम सेलिब्रेशन से गायब हो जाते हैं?
Dhoni ने कहा कैप्टन के तौर पर यह ओवर एक्सपोजर होता है
शायद ही आप जानते होंगे कि जब भी टीम इंडिया ने Mahendra Singh Dhoni की कप्तानी में कोई भी सीरीज जीती है तो वह ट्रॉफी लेने के बाद गायब हो जाते हैं। जब धोनी से यह सवाल किया गया तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया जिसे सुनकर आपके मन में भी सम्मान और आदर बढ़ जाएगा।
https://twitter.com/SirJadejaaaa/status/1000792373285154816
धोनी ने कहा, ‘क्या आपको नहीं लगता कि यह बेहद गलत तरीका है कि आपकी पूरी टीम मैच खेलती और जीतती है, जबकि ट्रॉफी लेने के लिए सिर्फ कप्तान को बुलाया जाता है?’
धोनी ने आगे कहा, ‘यह ओवर एक्सपोजर की तरह है। चलिए ठीक है आप स्टेज पर जाते हैं 15-20 सेकेंड के लिए ट्रॉफी और उस ओवर एक्सपोजर का हिस्सा बनते हैं। लेकिन मुझे नहीं लगता कि इसके बाद आपकी वहां कोई जरूरत है। निश्चित तौर पर हम सभी को जीत का जश्न बहुत पसंद है और आप हमेशा इसका हिस्सा बनना चाहते हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आपका वहां हरपल ट्रॉफी के साथ बने रहना जरूरी है।’
सोचिए कैसे पा सकते हैं अगले 15 सेकेंड का ओवर एक्सपोजर
Mahendra Singh Dhoni की कप्तानी और उनकी सोच की यह महानता है जो वह ऐसा सोचते हैं। धोनी ने आगे कहा कि, ‘टीम के लिए हमने इसे सरल बनाने की कोशिश की है। जैसा कि मैंने पहले ही कहा 15 सेकेंड का ओवर एक्सपोजर हो चुका है। इसलिए अब आपके लिए ट्रॉफी को हाथ में लेकर रखना जरूरी नहीं है। बाकी टीम भी वहां है, उनका भी उतना ही हक है। इसलिए वहां ज्यादा समय बिताने से अच्छा है, अगली सीरीज जीतने, ओवर एक्सपोजर के वो अगले 15 सेकेंड कैसे पाना है, इसके बारे में सोचिए।’
Dhoni जैसा कोई ओर नहीं हो सकता
क्रिकेट की दुनिया में सबसे सफल कप्तान और सबसे सफल खिलाडिय़ों की लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी का नाम आता है और उनकी अपनी ही फिलॉसफी है। धोनी का मैदान पर खेलना का अंदाज भी बिल्कुल अलग है। धोनी मैदान पर एग्रेसन से ज्यादा शांत से खेलने पर भरोसा रखते हैं। यही वजह है कि वह विकेट के पीछे हो या आगे, मैदान पर हों या मैदान के बाहर उनका कोई तोड़ नहीं है।