आयकर विभाग ने महेंद्र सिंह धोनी को ज्‍यादा टैक्‍स भरने के लिए किया सम्मानित - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आयकर विभाग ने महेंद्र सिंह धोनी को ज्‍यादा टैक्‍स भरने के लिए किया सम्मानित

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आजकल क्रिकेट मैदान से दूर चल रहे हैं और वह

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आजकल क्रिकेट मैदान से दूर चल रहे हैं और वह अपने परिवार के साथ कुछ समय बीता रहे हैं। धोनी को इन दिनों कई बार पार्टियों में और बेटी जीवा के साथ समय बीताते हुए देखा गया है।

DVSRKXSVQAIml57

लेकिन हम आपको महेंद्र सिंह धोनी के बारे में ऐसी बात बताएंगे जो आप नहीं जानते होंगे। बता दें कि झारखंड के धोनी सबसे ज्यादा करदाता बन गए हैं। वित्तीय वर्ष 2017-18 में धोनी ने 57.04 करोड़ रुपए कर दिया है उसमें उन्होंने 12.17 करोड़ रुपए तो टैक्स में भरा है।

MS Dhoni

झारखंड के सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले व्यक्ति बन गए हैं एमएस धोनी

4e3a551e8c498b9bba757c2a8685a113

बता दें कि होटल रेडिसन ब्लम में रांची के आयकर विभाग ने एक सेमिनार सह रिवार्ड सेरेमनी रखी थी। उस सेमिनार का विषय आयकर मंथन था। इस खास अवार पर आयकर विभाग ने झारखंड के सबसे ज्यादा टैक्स चुकानवाले टाप-9 लोगों को सम्मानित किया था। आपकी जानकारी केलिए बता दें कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने की लिस्ट में सबसे पहले स्थान पर हैं।

आयकर विभाग ने 75 अधिकारियों को भी किया सम्मानित

default 1

इसके अलावा आयकर विभाग ने अपने उत्तम काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को भी इस अवार्ड से सम्मानित किया। आयकर विभाग ने अपने 75 अधिकारियों और कर्मचारियों को अवार्ड दिया। लेकिन इस अवार्ड सेरेमनी में धोनी शामिल नहीं हुए थे। बता दें कि क्रिकेट कंट्री क्लब टेनिस टूर्नामेंट खेलने केबाद धोनी मुंबई चले गए थे इसी वजह से वह इस अवार्ड सेरेमनी में नहीं शामिल हुए थे।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेंगे धोनी

kohli dhoni getty 1542982909

टैक्स देने के मामले में धौनी के बाद दूसरे नंबर पर रांची के व्यवसायी नंदकिशोर और तीसरे पर व्यवसायी शंकर प्रसाद हैं।आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टैक्स देने के मामले में दूसरे नंबर पर रांची के ही बिजनेसमैन नंदकिशोर हैं उसके बाद तीसरे नंबर पर बिजनेसमैन शंकर प्रसाद हैं।

DuORPwYU8AUwl4n

बता दें कि एमएस धोनी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज होने वाली हैं उसके लिए वह तैयारियां कर रहे हैं। इससे पहले वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में धोनी को टीम में नहीं चुना गया था। ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच मौजूदा टेस्ट सीरीज चल रही है उसके बाद वनडे सीरीज 12 जनवरी से शुरू होगी।

australia ex captain michael clarke says ms dhoni will play 2023 world cup 730X365

यहां पढ़ें- मेलबर्न टेस्ट में इतिहास रचते ही ऋषभ पंत ने तोड़ दिया महेंद्र सिंह धोनी और किरमानी का रिकॉर्ड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।