Virat Kohli के घर आया नन्हा मेहमान, नाम रखा अकाय
Girl in a jacket

Virat Kohli के घर आया नन्हा मेहमान, नाम रखा अकाय

Virat Kohli के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। विराट दूसरी बार पिता बने हैं। उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने बेटे को जन्म दिया है। भारतीय बल्लेबाज ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी फैंस के साथ साझा की।

HIGHLIGHTS

  • Virat Kohli दूसरी बार बने पिता
  • अनुष्का शर्मा ने दिया बेटे को जन्म
  • बेटे का नाम रखा अकाय

Virat Kohli मौजूदा समय में इंग्लैंड के खिलाफ हो रही पांच मैचों की सीरीज में भारतीय स्क्वाड का हिस्सा नहीं हैं। उन्हें सीरीज के पहले दो मैचों के लिए स्क्वाड में जगह मिली थी, लेकिन कोहली ने सीरीज के आगाज से पहले निजी कारणों का हवाला देते हुए अपना नाम वापस ले लिया था। बीसीसीआई ने भी उनके फैसले का समर्थन किया था। उम्मीद थी कि वह सीरीज के बाकी तीन मैच खेलेंगे, लेकिन उन्हें स्क्वाड में नहीं चुना गया था। हालाँकि, फैंस को उनके इस महत्वपूर्ण सीरीज में न खेलने के कारण के बारे में नहीं पता चल पा रहा था। अब इस खबर के सामने आने के बाद सभी बातें साफ़ हो गई हैं।

मंगलवार को कोहली ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने लिखा,

भरपूर खुशियों के साथ और हमारे दिल प्यार से भरे हुए हैं। हमें सभी को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि 15 फरवरी को हमने अपने बेटे अकाय और वामिका के छोटे भाई का इस दुनिया में स्वागत किया। हम अपने जीवन के इस खूबसूरत समय में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि इस समय कृपया हमारी गोपनीयता का सम्मान करें।

कोहली के इस पोस्ट पर फैंस और क्रिकेटर जमकर अपना प्यार बरसा रहे हैं और इस जोड़ी को बेटे के जन्म की शुभकामनायें दे रहे हैं।

गौरतलब है कि विराट-अनुष्का 2017 में शादी के बंधन में बंधे थे और दोनों 2021 में पहली बार माता-पिता बने थे। इनकी बेटी का नाम वामिका है। हाल ही में दोनों ने मिलकर वामिका का तीसरा जन्मदिन मनाया था।

96909157

अकाय का अर्थ होता है निराकार

विराट और अनुष्का ने अपने पहले बेटे का नाम भी काफी अनोखा रखा है। उन्होंने अपने बेटे का नाम अकाय रखा है। ये नाम बड़ा अनोखा है, बताया जा रहा है “अकाय” तुर्की का शब्द है जिसका मतलब फुल मून के पास या फुल मून की जगमगाती रोशनी होता है, जिसका मतलब है जिसका कोई आकार ना हो यानी निराकार।

बेटी का नाम रखा था वामिका 

विराट और अनुष्का ने 11 दिसंबर 2017 को शादी की थी। इनकी शादी भारत से दूर इटली में हुई थी। 11 जनवरी, 2021 को विराट और अनुष्का को बेटी हुई थी जिसका नाम वामिका रखा था। इस समय भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज चल रही है इस सीरीज से विराट ने अपने आप को अलग कर लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।