जो रूट का शतक, इंग्लैंड को 278 रन की बढ़त - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जो रूट का शतक, इंग्लैंड को 278 रन की बढ़त

जो रूट की आकर्षक शतकीय पारी की मदद से इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच

कैंडी : कप्तान जो रूट की आकर्षक शतकीय पारी की मदद से इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को यहां अपनी बढ़त 278 रन पर पहुंचायी। रूट ने 146 गेंदों पर 124 रन बनाये जिसमें दस चौके और दो छक्के शामिल हैं। यह उनका टेस्ट मैचों में 15वां शतक है।

उनके अलावा सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्स (59) और बेन फॉक्स (नाबाद 51) ने अर्धशतक जमाये जिससे इंग्लैंड ने तीसरे दिन बारिश के कारण जल्दी खेल समाप्त किये जाने तक नौ विकेट पर 324 रन बनाये हैं। इंग्लैंड ने पहली पारी में 290 रन बनाये थे जिसके जवाब में श्रीलंका ने 336 रन बनाकर पहली पारी में बढ़त हासिल की थी।

Image result for जो रूट

रूट ने श्रीलंकाई स्पिनरों का डटकर सामना किया। उन्होंने जोस बटलर (34) के साथ पांचवें विकेट के लिये 74 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। श्रीलंका के सबसे सफल गेंदबाज अकिला धनंजय (106 रन देकर छह विकेट) ने उन्हें पगबाधा आउट किया। बाद में फॉक्स ने अच्छी तरह से जिम्मेदारी संभाली।

Image result for जो रूट

फॉक्स ने दिलरूवान परेरा (87 रन देकर दो विकेट) पर छक्का जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया जिसके तुरंत बाद बारिश आ गयी और फिर आगे खेल नहीं हो पाया। उस समय फॉक्स के साथ जेम्स एंडरसन चार रन पर खेल रहे थे।

श्रीलंका ने इंग्लैंड को 219 रन से रौंदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।