IPL2024 : टाटा अगले पाँच साल के लिए यानी 2028 तक IPL के मुख्य प्रायोजक रहेंगे
Girl in a jacket

IPL2024 : टाटा अगले पाँच साल के लिए यानी 2028 तक IPL के मुख्य प्रायोजक रहेंगे

टाटा ने अगले पाँच साल के लिए अनुबंध बढ़ाया
BCCI ने इंडियन प्रीमियर लीग IPL2024 के टाइटल प्रायोजन अधिकार शनिवार को टाटा ग्रुप को पांच साल के लिए दे दिए। BCCI के मानद सचिव जय शाह ने कहा हमें आईपीएल के शीर्ष प्रायोजक के रूप में टाटा समूह के साथ साझेदारी की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।

HIGHLIGHTS

  • टाटा ने अगले पाँच साल के लिए अनुबंध बढ़ाया
  • अरुन सिंह धूमल ने कहा टाटा समूह के साथ सहयोग मील का पत्थर
  • टाटा दुनिया की सबसे बड़ महिला टी20 लीग, महिला प्रीमियर लीग का शीर्षक प्रायोजक भी हैipl trophy spotzpics 2024 01 3e8b962adeb8fcd2c0d4b19437eba1b3 16x9 1

लीग ने कौशल, उत्साह और मनोरंजन के अपने बेजोड़ मिश्रण के साथ दुनिया भर के दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। इसी तरह टाटा समूह विभिन्न वैश्विक क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाते हुए, उत्कृष्टता के प्रतीक के रूप में उभरा है। यह सहयोग विकास, नवाचार और उत्कृष्टता के प्रति पारस्परिक समर्पण की भावना का प्रतीक है। विविध कार्यक्षेत्रों वाले टाटा समूह ने 2500 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड मूल्य पर बीसीसीआई के साथ अपने सहयोग को नवीनीकृत किया है, जो लीग के इतिहास में अब तक की सबसे अधिक प्रायोजन राशि है।

अरुन सिंह धूमल ने कहा टाटा समूह के साथ सहयोग मील का पत्थर
IPL2024 के अध्यक्ष अरु सिंह धूमल ने कहा, IPL2024-28 के शीर्षक प्रायोजन के लिए टाटा समूह के साथ सहयोग आईपीएल की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। टाटा समूह द्वारा ढाई हजार करोड़ रुपये की रिकॉर्ड-तोड़ राशि विशाल मूल्य का प्रमाण है। यह अभूतपूर्व राशि न केवल लीग के इतिहास में एक नया मानदंड स्थापित करती है, बल्कि वैश्विक प्रभाव वाले एक प्रमुख खेल आयोजन के रूप में आईपीएल की स्थिति की भी पुष्टि करती है। टाटा समूह की क्रिकेट और खेल के प्रति प्रतिबद्धता वास्तव में सराहनीय है, और हम नई ऊंचाइयों को छूने के लिए तत्पर हैं। एक साथ मिलकर और प्रशंसकों को अद्वितीय क्रिकेट मनोरंजन प्रदान कर रहे हैं। टाटा समूह के पास पहले 2022 और 2023 में आईपीएल के लिए शीर्षक प्रायोजन अधिकार थे और वह दुनिया की सबसे बड़ महिला टी20 लीग, महिला प्रीमियर लीग का शीर्षक प्रायोजक भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × two =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।