आज क्रिकेट के महाकुम्भ आईपीएल का फाइनल मैच SRH और CSK के बीच खेला जाना है जिसका इंतजार हर क्रिकेट प्रेमी बेसब्री से कर रहा है। तो फाइनल से पहले हम लाये है आज के मैच से जुडी हर वो रिपोर्ट जो आपके लिए जानना बेहद जरूरी है।

Oh thy Number! Storm the Wankhede with #Yellove! #WhistlePodu #YelloveFinals #CSKvSRH ?? pic.twitter.com/KTqAqCp9Cv
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) May 27, 2018
इस टूर्नामेंट की सबसे बूढी टीम मानी जा रही चेन्नई ने पहले मैच से इस सीजन में जो प्रदर्शन किया है वो काबिले तारीफ है और उनका तूफ़ान रोकना सनराइजर्स की टीम के लिए मुश्किल हो सकता है पर चेन्नई भी जानती है की ऑरेंज आर्मी इस सीजन का सबसे मजबूत गेंदबाजी क्रम है।





आपको बता दें अगर इस सीजन के पिछले मैचों की बात की जाए तो दोनों टीमों तीन बार एक दुसरे से भिड़ी है और तीनों बार चेन्नई ने बाजी मारी है। अब तक की बात की जाए तो चेन्नई भले ही मजबूत है पर सनराइजर्स हैदराबाद पिछले 3 सीजन से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहा है

सनराइजर्स हैदराबाद
भुवनेश्वर कुमार, शिखर धवन, शाकिब अल हसन, केन विलियमसन (कप्तान ), मनीष पांडे, कार्लोस ब्रैथवाइट, यूसुफ पठान, रिद्धिमान साहा (विकेट कीपर), रशीद खान, रिकी भुई, दीपक हुड्डा, सिद्धार्थ कौल, टी नटराजन, मोहम्मद नबी, तुलसी थम्पी, के खलील अहमद, संदीप शर्मा, सचिन बेबी, क्रिस जोर्डा, तनमय अग्रवाल, श्रीवत्स गोस्वामी, बिपल शर्मा, एलेक्स हेल्स और मेहदी हसन

एमएस धोनी (कप्तान और विकेट कीपर), शेन वाटसन, अंबाती रायुडू, सैम बिलिंग्स, रविंद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, दीपक चहर, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर, शारदुल ठाकुर, फफ डु प्लेसिस, केएम असिफ, कनिष्क सेठ, ध्रुव शोरी, मुरली विजय , मार्क वुड, क्षितिज शर्मा, मोनू कुमार, चैतन्य बिश्नोई, कर्ण शर्मा, डेविड विल्ले और एन जगदीसन



















