IPL 2025 : रोहित शर्मा नहीं छोड़ेंगे मुंबई इंडियंस का साथ, इस खिलाड़ी ने किया खुलासा
Girl in a jacket

IPL 2025 : रोहित शर्मा नहीं छोड़ेंगे मुंबई इंडियंस का साथ, इस खिलाड़ी ने किया खुलासा

IPL 2025 : कई मायनों में बेहद खास होने वाला है। मेगा ऑक्शन के अलावा कई दिग्गज खिलाड़ियों को लेकर जारी अटकलें फैंस के बीच चर्चा का बड़ा कारण बनी हुई हैं। ऐसे में मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को लेकर भी कई तरह की रिपोर्ट्स आ रही हैं, जिसमें रोहित के मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ने की खबर भी शामिल है। हालांकि, इन खबरों को लेकर फ्रेंचाइजी या खिलाड़ी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके बाएं हाथ के पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा का एक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने रोहित को एक अहम सलाह दी है।प्रज्ञान ओझा का मानना है कि रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस टीम के लिए खेलना जारी रखना चाहिए। उनका मानना है कि रोहित ने मुंबई इंडियंस के लिए पांच आईपीएल खिताब जीते हैं। ऐसे में अगर रोहित अलग होते हैं, तो जाहिर तौर पर फ्रेंचाइजी और खिलाड़ी दोनों के लिए काफी मुश्किल होगा। हालांकि, फैंस के बीच यह मामला इसलिए गरम बना हुआ है, क्योंकि बीते सीजन रोहित को कप्तानी से हटाते हुए हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान दिया गया था।

HIGHLIGHTS

  • IPL 2025 कई मायनों में बेहद खास होने वाला है
  • मेगा ऑक्शन के अलावा कई दिग्गज खिलाड़ियों को लेकर जारी अटकलें फैंस के बीच चर्चा का बड़ा कारण बनी हुई हैं
  • ऐसे में मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को लेकर भी कई तरह की रिपोर्ट्स आ रही हैं

Rohit Sharma Mumbai Indians IPL 2023 PTI 1200 2024 02 1a0ec0e0113fece42bb1e24a32d3298f

प्रज्ञान ओझा ने दिया रोहित शर्मा को लेकर बड़ा बयान

रोहित शर्मा को लेकर उनके करीबी दोस्त ओझा ने क्या कहा? Insidesport के साथ खास बातचीत में प्रज्ञान ओझा ने रोहित शर्मा के मुंबई इंडियंस के साथ फ्यूचर को लेकर बात की और कहा, अगर रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ते हैं, तो यह आसान नहीं होगा। ऐसे में मेरी व्यक्तिगत राय है कि रोहित को मुंबई इंडियंस के लिए खेलना जारी रखना चाहिए, क्योंकि उन्होंने टीम को सफल बनाने में बहुत योगदान दिया है। साथ ही वह एक कप्तान के रूप में, एक खिलाड़ी के रूप में विकसित हुए हैं। आज वह जिस मुकाम पर हैं, उसमें मुंबई इंडियंस का साथ अहम रहा। है। मेरा मानना है कि अगर वह यहीं रहते हैं तो अच्छा है, अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो वह भी ठीक है, क्योंकि यह एक फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट है और कभी-कभी ऐसी चीजें होती

rohit sharma mumbai indians 12001 1710585499

आईपीएल इतिहास में तीसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं Rohit Sharma

रोहित शर्मा ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत डेक्कन चार्जर्स टीम से की थी। इसके बाद वह मुंबई इंडियंस से जुड़ गए थे और अभी तक इसी टीम का हिस्सा हैं। रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने कुल 5 आईपीएल खिताब हासिल किए हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो रोहित ने अपने आईपीएल करियर में कुल 257 मैच खेलते हुए 6628 रन बनाए हैं। वह वर्तमान में आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। साथ ही क्रिस गेल (357 छक्के) के बाद, रोहित शर्मा (280 छक्के) आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज भी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + 9 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।