IPL 20204: इस साल आरसीबी के लिए होगा"डबल जश्न" माइकल वॉन
Girl in a jacket

IPL 20204: इस साल आरसीबी के लिए होगा”डबल जश्न” माइकल वॉन

WPL 2024 के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स पर महिला टीम की जीत के बाद माइकल वॉन ने कहा कि 2024 वह साल हो सकता है जब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर IPL 20204 और महिला प्रीमियर लीग को दोगुना कर सकता है।

collage maker 10 mar 2023 11 56 pm 2879

  • HIGHLIGHTS
  • आरसीबी के लिए ‘डबल जश्न’ का साल
  • माइकल वॉन ने दी RCB टीम को दी बधाई
  • पहला IPL खिताब जीतने के लिए तैयार RCB

आरसीबी की लड़कियों ने तो साल 2024 को अपने नाम कर लिया है, अब बारी है आरसीबी मेंस टीम की। डब्ल्यूपीएल फाइनल में रविवार को आरसीबी ने दिल्ली को हराकर खिताब पर अपना कब्जा जमाया। इस शानदार जीत के बाद, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा कि फ्रेंचाइजी के लिए 2024 ‘दोहरे जश्न’ का साल हो सकता है।

फाइनल में टॉस जीतकर दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। फिर ओपनरों ने पावरप्ले में धमाकेदार शुरुआत भी दिलाई। यहां से ऐसा लगा कि दिल्ली स्कोरबोर्ड पर एक बड़ा टारगेट सेट करेगी।

Add a heading 2023 03 02T152236.618

यह महिला प्रीमियर लीग का दूसरा सीजन था, जिसे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने नाम किया और नया इतिहास रचा। जो काम विराट कोहली एंड कंपनी, आरसीबी के लिए पिछले 16 साल में नहीं कर पाई उसे इन लड़कियों ने डब्ल्यूपीएल के दूसरे सीजन में कर दिखाया।
रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया और फ्रेंचाइजी का 16 साल का इंतजार खत्म किया।

दिल्ली के लिए शेफाली वर्मा ने 27 गेंदों पर 44 रनों की पारी खेली। जबकि कप्तान मेग लेनिंग ने 23 रन बनाए। आरसीबी के लिए श्रेयंका पाटिल ने 4, सोफी मोलिनेक्स ने 3 और आशा शोभना ने 2 विकेट झटके।
दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग और शेफाली वर्मा ने सिर्फ 6 ओवरों में ही टीम को 61 रनों तक पहुंचा दिया था, लेकिन यहां से दिल्ली की पारी लड़खड़ा गई और इसके बाद पूरी टीम 18.3 ओवरों में 113 रनों पर ही सिमट गई।

114 रनों के लक्ष्य को आरसीबी ने 2 विकेट खोकर 19.3 ओवर्स में हासिल कर लिया। जवाब में आरसीबी को डिवाइन और स्मृति मंधाना ने सधी हुई शुरुआत दिलाई। इसके बाद पेरी ने नाबाद 35 रन की पारी खेली। सोफी मोलिनेक्स ने एक ही ओवर में तीन अहम विकेट लेकर कैपिटल्स की कमर तोड़ दी. दिल्ली कैपिटल्स 18.3 ओवर में 113 रन पर आउट हो गई। आरसीबी के लक्ष्य का पीछा कप्तान स्मृति मंधाना और सोफी डिवाइन ने किया, जिन्होंने शुरुआती विकेट के लिए 49 रन जोड़े।

 

माइकल वॉन ने टीम को बधाई देने के लिए एक्स का सहारा लिया और आगामी आईपीएल 2024 सीज़न से पहले अपनी दिलचस्प भविष्यवाणी साझा की।
वॉन ने एक्स पर लिखा, शानदार टूर्नामेंट .. आरसीबी के लिए अच्छी जीत !! अब क्या पुरुष इसे दोहरा सकते हैं!!! यह हो सकता है।web.whatsapp 10

फाफ डु प्लेसिस की अगुवाई वाली पुरुष टीम 22 मार्च को चेन्नई में गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपने आईपीएल 2024 अभियान की शुरुआत करेगी।आरसीबी पुरुष टीम IPL 20204 सीजन के शुरुआती चरण के दौरान कुल 5 मैच खेलेगी।

स्मृति मंधाना ने आरसीबी प्रशंसकों के लिए एक संदेश भी दिया, “एक बयान जो हमेशा सामने आता है वह है ई साला कप नामदे। अब यह ई साला कप नामदु है। कन्नड़ मेरी पहली भाषा नहीं है लेकिन प्रशंसकों के लिए यह कहना महत्वपूर्ण था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − ten =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।