IPL 2019: धोनी अपनी इस बुजुर्ग फैन को मिलने ड्रेसिंग रूम से आए, लोगों ने जमकर की धोनी की तारीफ - Punjab Kesari
Girl in a jacket

IPL 2019: धोनी अपनी इस बुजुर्ग फैन को मिलने ड्रेसिंग रूम से आए, लोगों ने जमकर की धोनी की तारीफ

बीते बुधवार आईपीएल सीजन 12 में चेन्नई सुपर किंग्स पहली बार इस टूर्नामेंट में हारी थी। वहीं चेन्नई

बीते बुधवार आईपीएल सीजन 12 में चेन्नई सुपर किंग्स पहली बार इस टूर्नामेंट में हारी थी। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2019 में पहला मैच एक-दूसरे के साथ खेलीं थीं। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा था जिसमें मेजबान टीम ने मेहमान टीम को करारी मात दे दी थी। धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स की यह पहली हार थी।

pti3 5 2019 000143a 2f5a923e 3f49 11e9 96e6 2d3dd9dcb23f

चेन्नई के मैैच हारने के बाद भी कप्तान धोनी की प्रसिद्धि में कोई भी कमी नहीं आई है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में धोनी को अपने फैन्स को बहुत साथ मिला था।

dhoni fan 759

इस अंदाज में मिले धोनी अपनी खास फैन से

महेंद्र सिंह धोनी के पूरी दुनिया में कई करोड़ों फैन हैं और वह अपने फैन्स से पूरा समय निकाल कर बहुत अच्छे से मिलते हैं। ऐसा ही वाकया वानखेड़े स्टेडियम में देखने को मिला जब धोनी ने एक बुजुर्ग फैन मिलने आई थी। उस बुजुर्ग फैन ने धोनी के साथ-साथ सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा।

54513156 577086259445198 4181231204910336971 n

धोनी के उस बुजुर्ग महिला फैन अपने हाथों में एक बैनर लेकर आई थी और उसपर लिखा था, मैं यहां सिर्फ धोनी के लिए आई हूं। धोनी की यह बुजुर्ग फैन उनसे मिलने अपनी पोती के साथ आई थीं। धोनी की इस फैन के बारे में उनके सुरक्षाकर्मियों और अधिकारियों ने उन्हें बताया था। उसके बाद फिर धोनी अपनी उस फैन से मिलने के लिए ड्रेसिंग रूम से बाहर आ गए थे।

 

इसके साथ ही धोनी ने अपनी बुजुर्ग फैन के साथ सेल्फी भी ली और चेन्नई सुपर किंग्स की टी-शर्ट पर ऑटोग्राफ भी दिया था। इसी दौरान धोनी के बुजुर्ग महिला फैन की पोती ने पैर भी छुए थे। धोनी अपनी सादगी और सौम्य के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं। यही वजह है कि पूरी दुनिया में उनके हर वर्ग में करोड़ों फैन्स हैं।

MS Dhoni meets elderly fan

क्रिकेट फैन्स ने जमकर तारीफ की धोनी की

#1

Screenshot 1 3

#2

Screenshot 2 4

#3

Screenshot 3 3

#4

Screenshot 4 3

#5

Screenshot 5 3

इस अंदाज़ में मैथ्यू हेडन ने चेन्नई की सड़कों पर लुंगी पहन कर की शॉपिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + two =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।