अपने क्रिकेटर पतियों से शादी करने से पहले खूब नाम कमा चुकी है ये Celebrity Wives - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अपने क्रिकेटर पतियों से शादी करने से पहले खूब नाम कमा चुकी है ये Celebrity Wives

NULL

हाल ही में विराट और अनुष्का शर्मा ने शादी की और बॉलीवुड के साथ क्रिकेट के रिश्तों में पन्ना और जोड़ दिया। आज हम आपको क्रिकेटरों की उन सेलेब्रिटी पत्नियों के बारे जो अपने पतियों के फेम से पहले खूब नाम कमा चुकी है। सेलिब्रिटी पति के बावजूद इन महिलाओं ने अपने दम पर जो नाम कमाया वो शादी के बाद भी बरकरार रहा है। आईये नजर डालते इन सेलिब्रिटी पत्नियों की लिस्ट पर

अंजली तेंदुलकर: सचिन खुद बताते हैं कि आज वो जो कुछ हैं उसके पीछे अंजली का बलिदान है। क्योंकि अंजली ने तय किया कि वो अपनी प्रैक्टिस छोड़ घर संभालेंगी और सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट खेलने की आजादी देंगी।

रितिका शर्मा: रोहित शर्मा की पत्नी रितिका, शादी से पहले सेलिब्रेटी स्पोर्ट्स मैनेजर का काम संभालती थी और अपने काम में काफी अच्छी थी।

आरती सहवाग: जिस तरीके से अंजली तेंदुलकर ने सचिन के लिए अपनी डॉक्टरी के पेशे को छो़ड़ा था। उसी तरह वीरेंद्र सहवाग की पत्नी आरती ने भी वीरु के क्रिकेट के लिए अपने पीआर की जॉब छोड़ी थी।

आयशा मुखर्जी: शिखर धवन की पत्नी आयशा मुखर्जी ऑस्ट्रेलियाई बॉक्सर हैं।

गीता बासरा:गीता भी बॉलीवुड का जाना माना नाम थी। हरभजन से शादी के बाद फिलहाल गीता बॉलीवुड से दूरी बनाये हुए हैं।

प्रियंका रैना : सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका रैना, शादी से पहले विप्रो और एक्सेंचर जैसी बड़ी कंपनियों में काम कर चुकी हैं। शादी के बाद भी वो एनजीओ चला रही हैं जोकि काफी कामयाब रही है अब तक।

सफा बेग: इरफान पठान की पत्नी सफा बेग शादी से पहले सफल मॉडल रह चुकी हैं।

अनुष्का शर्मा: बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रसेज में शुमार हैं। शाहरुख, सलमान और आमिर के साथ फिल्में करने के अलावा खुद के प्रोडक्शन हाउस से एक फिल्म भी बनाई। करियर के टॉप पर पहुंचने के बाद इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली से शादी की।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।