विश्व कप में भारत अंक तालिका में नंबर-1 पर, पाकिस्तान को हरा कर न्यूजीलैंड को किया पीछे - Punjab Kesari
Girl in a jacket

विश्व कप में भारत अंक तालिका में नंबर-1 पर, पाकिस्तान को हरा कर न्यूजीलैंड को किया पीछे

कल भारत- पाकिस्तान का मुकाबला खेला गया, जिसमें भारत ने मुकाबले को एकतरफा तरीके से जीत लिया। वहीं कल के मुकाबले के बाद भारत विश्व कप के अंत तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गया है। भारतीय टीम ने कल पाकिस्तान को हराकर लगातार तीसरी जीत हासिल कर ली है। वहीं भारत पाकिस्तान को हरा कर विश्व कप में अजय रहा है।

369024 1वहीं दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड है जो कि दूसरे स्थान पर हैं जो कि 3 मुकाबले जीत चुकी है। भारत ने इस विश्व कप में जीत की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया को हरा कर की है। वहीं दूसरे मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को हरा दिया और तीसरे मुकाबले में पाकिस्तान को हराया है। तीसरे स्थान पर साउथ अफ्रीका है, जो कि 4 अंको के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

kane williamson 1
पाकिस्तान इस वक्त 2 जीत और 1 हार के साथ चौथे स्थान पर काबिज है। वहीं डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड 1 जीत और 1 हार के साथ छठे स्थान पर हैं। इस वक्त ऑस्ट्रेलिया 9वें स्थान पर है, जिसे 2 मुकाबले में एक भी जीत नहीं मिली हैं। वहीं भारत का अगला मुकाबला बांग्लादेश से खेला जाएगा।

कल भारत ने  पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया, जिसमें मुकाबले के हीरो रहे जसप्रीत बुमराह। वहीं कप्तान रोहित शर्मा ने भी जबरदस्त पारी खेली और अपनी टीम को जीत की हैट्रिक लगवाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five − 5 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।