IND Vs SA : KL Rahul ने जड़ा धमाकेदार शतक -IND Vs SA: KL Rahul Scored A Explosive Century
Girl in a jacket

IND vs SA : KL Rahul ने जड़ा धमाकेदार शतक

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के दुसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है भारत ने कल 8 विकेट के नुकसान पर 208 रन बना लिए थे आज के दिन भारत ने लगभग 1 घंटे बल्लेबाजी की। इसमें सबसे बड़ी उपलब्धि KL Rahul को मिली जिन्होंने अपने करियर का 8वां टेस्ट शतक जड़ा यह शतक इस लिए भी ख़ास है क्योंकि इस बार KL Rahul बतौर विकेटकीपर खेल रहे हैं पिछली बार KL Rahul बतौर सलामी बल्लेबाज़ अफ्रीकी सरज़मीं पर आए थे।

HIGHLIGHTS

  • KL Rahul ने 137 गेंद में 101 रन बनाए।
  • KL Rahul के ने जड़ा करियर का 17वां इंटरनेशनल शतक 
  • KL Rahul सेंचुरियन में एक से ज्यादा शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज 373169

KL Rahul ने सेंचूरियन टेस्ट के दूसरे दिन अपना शतक पूरा किया, KL Rahul ने 137 गेंदों का सामना करते हुए 101 रन बनाए। राहुल ने अपनी शतकीय पारी में 14 चौके और 4 गगनभेदी छक्के लगाए। यह KL Rahul के करियर का 17वां इंटरनेशनल शतक भी था। राहुल का मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने बखूबी साथ निभाया। इस शतक की बदौलत भारतीय टीम ने पहली पारी में 245 रन बनाए। आज सुबह भारत के बचे हुए दोनों विकेट में से 1 विकेट नंद्रे बर्गर को मिला जबकि 1 विकेट गेराल्ड कोएत्जी को मिला। केएल राहुल आखिरकार 101 रन बनाकर नंद्रे बर्गर का शिकार हुए।373172

पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने KL Rahul की शतक की तारीफ़ करते हुए कहा कि KL Rahul का यह शतक टेस्ट इतिहास के टॉप-10 शतकों में ज़रूर गिना जाएगा। राहुल क्रीज़ पर तब आये श्रेयस अय्यर 31 रन बनाकर आउट हुए थे और सिर्फ 15 रन बाद विराट कोहली भी राहुल का साथ छोड़ कर चल गए। लेकिन राहुल ने पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ मिलकर न सिर्फ पहले गिरते विकेट की झड़ी को रोका बल्कि टीम को 245 रन तक भी पहुँचाया। इसी के साथ KL Rahul सेंचुरियन में एक से ज्यादा शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 2021 में इसी मैदान पर 123(260) रन की पारी भी खेली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + two =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।