Ind Vs Nz : कीवियों ने भारत को दिया 197 रनों का टारगेट - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Ind vs Nz : कीवियों ने भारत को दिया 197 रनों का टारगेट

NULL

राजकोट: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी-20 मैचों के सीरीज का दूसरा मैच आज राजकोट में खेला जा रहा है। बाएं हाथ के बल्‍लेबाज कॉलिन मुनरो के धुआंधार शतक (नाबाद 109) और प्रारंभिक विकेट के लिए उनकी मार्टिन गुप्टिल के साथ हुई 105 रन की साझेदारी की बदौलत न्‍यूजीलैंड की टीम आज यहां दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम के खिलाफ 20 ओवर्स में दो विकेट खोकर 196 रन बनाने में सफल हो गई। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए न्‍यूजीलैंड के लिए गुप्टिल और मुनरो की जोड़ी ने जोरदार शुरुआत की। इन दोनों ने लगभग सभी भारतीय बल्‍लेबाजों की जमकर खबर ली। इन दोनों की बल्‍लेबाजी की बदौलत 10 ओवर में ही स्‍कोर 83 रन तक पहुंच गया था।टीम ने इसके बाद दो विकेट गुप्टिल और कप्‍तान केन विलियमसन के रूप में गंवाए। मुनरो 109 और टॉम ब्रूस 18 रन बनाकर नाबाद रहे। मैच जीतने के लिए टीम इंडिया के सामने 197 रन बनाने की चुनौती है।

भारतीय पारी की ओर से पहला ओवर भुवनेश्‍वर कुमार ने फेंका जिसमें पांच रन बने। दूसरे ओवर में नवोदित मो. सिराज को गेंदबाजी के लिए लाया गया। इस ओवर में 10 रन बने। इस ओवर में गुप्टिल और मुनरो ने एक-एक चौका लगाया। पारी के पांचवें ओवर में स्पिनर युजवेंद्र चहल को आक्रमण पर लाया गया लेकिन यह ओवर काफी महंगा रहा। ओवर की दूसरी गेंद और चौथी गेंद पर गुप्टिल ने छक्‍का और तीसरी गेंद पर चौका जमाया। पांच ओवर के बाद न्‍यूजीलैंड का स्‍कोर बिना विकेट खोए 41 रन था। छठे ओवर में बुमराह को गेंदबाजी के लिए लाया गया। पारी के 8वें ओवर में फिर गेंदबाजी के लिए लाए गए सिराज के ओवर में मुनरो ने दो छक्‍के जमाए। इस ओवर में 16 रन बने। 10वें ओवर में बॉलिंग करने आए चहल को गुप्टिल ने छक्‍का जमाया, ओवर में 11 रन बने। 10 ओवर के बाद न्‍यूजीलैंड के खाते में 83 रन जुड़ चुके थे।

कॉलिन मुनरो के 50 रन महज 26 गेंदों पर तीन चौकों और चार छक्‍कों की मदद से पूरे हुए। पारी के 12वें ओवर में लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने टीम को पहली सफलता दिलाई। उन्‍होंने मार्टिन गुप्टिल (45रन, 41 गेंद, तीन चौके, तीन छक्‍के) को लांग ऑफ पर हार्दिक पंड्या से कैच कराया। गुप्टिल के आउट होने के बाद भी मुनरो के आक्रामक रुख में कमी नहीं आई। हार्दिक पंड्या की ओर से फेंके गए पारी के 14वें ओवर में उन्‍होंने छक्‍का जमाया। ओवर में 14 रन बने। पारी के 15वें ओवर में मोहम्‍मद सिराज ने केन विल‍ियमसन (12रन, 9 गेंद, दो चौके) को रोहित शर्मा से कैच कराकर भारतीय टीम को दूसरी सफलता दिलाई। सिराज का इंटरनेशनल क्रिकेट में यह पहला विकेट रहा। 15 ओवर के बाद न्‍यूजीलैंड का स्‍कोर दो विकेट खोकर 147 रन था। इसके बाद भी मुनरो ने टॉम ब्रूस के साथ जोरदार बल्‍लेबाजी जारी रखी।
विकेट पतन: 105-1 (गुप्टिल, 11.1), 140-2 (विलियमसन, 14.2)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − ten =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।