हनीमून मना रहे अनुष्‍का-विराट की तस्वीर आई सामने - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हनीमून मना रहे अनुष्‍का-विराट की तस्वीर आई सामने

NULL

अनुष्का और विराट शादी के बाद हनीमून के लिए रोम गए हैं। शादी की तस्वीरों के बाद अब दोनों की हनीमून की फोटो सामने आई है। रोम की हसीन वादियों के बीच विरुष्‍का बेहद खुश लग रहे हैं। अनुष्‍का और विराट ने ब्लू कलर की जैकेट और टोपा लगा रखा है।

Virat & Anushka

अनुष्‍का के हाथों में मेहंदी लगी है और सगाई की अंगूठी भी नजर आ रही है। तस्वीर के बैग्राउंड में बर्फ से ढकी वादियां बेहद खूबसूरत हैं। तस्वीर को साझा करते हुए अनुष्का ने लिखा है स्वर्ग में सचमुच। एक्ट्रेस के फोटो शेयर करने के २३ मिनट में ही इसे ३३५ लोग लाइक कर चुके हैं।

Virat & Anushka

इनके हनीमून को लेकर खबरें है कि ये दोनों साउथ अफ्रीका में अपना क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। लेकिन कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिकये सेलिब्रेटी कपल इन दिनों रोम में समय बिता रहा है।

Virat & Anushka

शादी के बाद 21 दिसंबर को दिल्ली और 26 दिसंबर को मुंबई में होने वाले रिसेप्शन के पहले विराट और अनुष्का के पास पूरे 1 हफ्ते का समय है। वेडिंग रिसेप्शन में बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की बड़ी हस्तियां शामिल होंगी।

Virat & Anushka

बता दें कि अनुष्‍का और विराट ने 11 दिसंबर को इटली में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। अब दोनों के फैंस को उनके रिसेप्‍शन का इंतजार है जो 26 दिसंबर को होने वाला है। कार्ड की तस्वीरें भी सामने आई हैं। विरुष्‍का रिसेप्‍शन के कुछ दिन पहले ही रोम से वापस आएंगे।

Virat & Anushka

ये रिसेप्‍शन दिल्ली के एक 5 स्टार होटल में होगा। खबरों की मानें तो एक और रिसेप्‍शन मुंबई में भी होगा। यहां फिल्म जगत की बड़ी हस्तियों को इनवाइट किया गया है। इस तस्वीर के अलावा अनुष्का का एक वीडियो भी सामने आया था। ये वीडियो Kajaria’s Kerovit के ऐड का है। अनुष्‍का Kajaria’s Kerovit की ब्रांड एंबेसडर हैं।

Virat & Anushka

अनुष्‍का का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 4 साल के अफेयर के बाद विराट और अनुष्का 11 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध गए।

Virat & Anushkaतीन दिन तक चले इस डेस्टिनेशन वेडिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बता दें कि अनुष्का मीडिया से दूर डेस्टिनेशन वेडिंग करनी चाहती थीं इसके लिए इटली की टस्कनी के पास ‘बोरगो’ रेसॉर्ट को चुना।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये की पंजाब केसरी अन्य रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + 5 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।