Hardik Pandya की इस मार्की इवेंट में होगी वापसी, गेंदबाज़ी करते हुए नज़र
Girl in a jacket

Hardik Pandya की इस मार्की इवेंट में होगी वापसी, गेंदबाज़ी करते हुए नज़र

Hardik Pandya आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस ऑलराउंडर ने शनिवार, 27 जनवरी को इंस्टाग्राम पर अपनी वापसी का एक टीज़र अपलोड किया। विश्व कप 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ टखने में चोट लगने के बाद से ही हार्दिक एक्शन से बाहर हैं। चोट के बाद अभी तक वापसी नहीं कर पाए हैं, जिसकी वजह से उन्हें तीन टी20ई श्रृंखला और एक वनडे श्रृंखला से बाहर रहना पड़ा। हालांकि, यह 30 वर्षीय खिलाड़ी अब आईपीएल 2024 के साथ वापसी करने के लिए तैयार दिख रहे हैं।

HIGHLIGHTS

  • Hardik Pandya वर्ल्ड कप में लगी टखने की चोट के चलते बाहर हुए थे
  • इंस्टाग्राम पर हार्दिक पंड्या का अभ्यास का वीडियो जारी
  • आईपीएल 2024 में हो सकती है वापसी
  • मुंबई इंडियस की कमान संभालते हुए आएंगे नज़र

h13ipcd8 hardik pandya 625x300 27 November 23 e1706420474557

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में Hardik Pandya को मैदान पर जमकर पसीना बहाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो के अंत में वह पूरी ताकत से गेंदबाजी करते हुए भी नज़र आ रहे हैं। हार्दिक पंड्या ने बड़ौदा में अपने अभ्यास सत्र के बाद कहा, “मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि मैं हर एक चीज और हर दिन को कवर करूं।” “सुधार के लिए एक जगह पर वापस आना अच्छा है, मैं इसे एक मंदिर के रूप में लेता हूं, इस मैदान पर मैंने जो कुछ सीखा है वह अमूल्य है। मेरी यात्रा 17 साल पहले इसी मैदान पर शुरू हुई थी।” वीडियो की शुरुआत में हार्दिक पंड्या को कहते हुए सुना जा सकता है।

Hardik Pandya, जिन्होंने 2022 में गुजरात टाइटन्स को खिताबी जीत दिलाई थी, उन्हें आईपीएल 2024 की नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस ने अपनी ट्रेड कर लिया है। बाद में विश्व कप के बाद, पांच बार के चैंपियन ने आधिकारिक तौर पर हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियस का कप्तान बना दिया था। Hardik Pandya ने कप्तानी के चलते ही आईपीएल 2022 से पहले मुंबई इंडियंस को छोड़ दिया था। इसके बाद उन्होंने दो सीजन गुजरात की कप्तानी की और दोनों बार फाइनल में पहुंचाया 2022 में टीम को जीत मिली वहीं उन्होंने आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ फाइनल में गुजरात टाइटन्स को हार का सामना करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।