Hardik Pandya से शादी के सवाल पर बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने बोल दी इतनी बड़ी बात - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Hardik Pandya से शादी के सवाल पर बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने बोल दी इतनी बड़ी बात

भारतीय टीम के आलराउंडर Hardik Pandya अपने खेल के साथ अपने रिलेशनशिप को भी लेकर सुर्खियों में बने

भारतीय टीम के आलराउंडर Hardik Pandya अपने खेल के साथ अपने रिलेशनशिप को भी लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। हार्दिक पंड्या का नाम पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस एली अवराम के साथ जोड़ा गया था फिर उसके बाद उर्वशी रौतेला के साथ अब उनका रिलेशनशिप स्टेटस बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता के साथ जोड़ा जा रहा है। अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि पंड्या का बॉॅलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता के साथ अफेयर चल रहा है।

1 159

ईशा गुप्ता ने Hardik Pandya के साथ अफेयर पर दिया बयान

2 143

बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता के Hardik Pandya के साथ अफेयर को लेकर पहली बार बात करते हुए अपने रिश्ते की पूरी सच्चाई बताई है। ईशा गुप्ता ने अपने एक इंटरव्यू में बात करते हुए कहा है कि, ‘इन बातों में उतनी ही सच्चाई है जितना आपने पढ़ा है। लोग तो कहेंगे ही, उनका काम है कहना। कुछ भी लिखेंगे लेकिन वह मेरी असलियत है जो मुझे पता है। इस बारे में ना तो मैं हां कर रही हूं ना ही मना कर रही हूं।’

Hardik Pandya के साथ अफेयर को कबूला है ईशा गुप्ता ने

3 116

Hardik Pandya और ईशा गुप्ता के अफेयर की बातों को इस बयान के बाद ओर भी हवा मिल गई है। ईशा की बातों से तो यही लग रहा है कि उनके और पंड्या के बीच कुछ चल रहा है। यह सिर्फ अफवाह नहीं है और कुछ तो खिचड़ी दोनों के बीच पक रही है। ईशा ने अगर अपने रिश्ते को कबूला नहीं है तो उन्होंने इस बात से इंकार भी नहीं किया है।

Screenshot 3 27

हालांकि हार्दिक ने ईशा के साथ अपने अफेयर को लेकर चुप्पी नहीं तोड़ी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बॉलीवुड अभिनेत्री काफी लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं और वह जल्द ही टीवी रियलिटी शो में नजर आएंगी।

पार्टी के दौरान आए थे Hardik Pandya और ईशा गुप्ता करीब

4 98

ईशा गुप्ता टीवी पर हाई फीवर: डांस का नया तेवर में जज के रूप में नजर आएंगी। ईशा गुप्ता की आखिरी फिल्म कमांडो 2017 में आई थी। तो वहीं Hardik Pandya अभी भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर हैं और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेल रहे हैं।

5 84

हार्दिक पंड्या और ईशा गुप्ता के इश्क की चर्चा इस साल जून में शुरू हुई थी, जब दोनों को एक साथ एक पार्टी में देखा गया था। ईशा और हार्दिक की पहली मुलाकात पार्टी में हुई थी और दोनों जल्द ही एक दूसरे के करीब आ गए थे।

ईशा गुप्ता इस टीवी शो में बतौर जज नजर आएंगी

Screenshot 4 21

ईशा गुप्ता आने वाले समय में टीवी शो ‘हाई फीवर: डांस का नया तेवर’ के अलावा इस साल डायरेक्टर इंदर कुमार की फिल्म ‘टोटल धमाल’ में नजर आएंगी।

6 64

टोटल धमाल में ईशा के साथ अनिल कपूर, अजय देवगन, माधुरी दीक्षित, बोमन ईरानी, महेश मांजरेकर और अरशद वारसी हैं। इसके अलावा ईशा जेपी दत्ता की आने वाली फिल्म ‘पलटन’ और ‘हेरा फेरी 3’ में भी दिखेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 2 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।