बीमार बच्ची के लिए पिघला हरभजन का दिल, अस्पताल पहुंचकर की मदद - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बीमार बच्ची के लिए पिघला हरभजन का दिल, अस्पताल पहुंचकर की मदद

NULL

भारतीय क्रिकेटर और पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह का लोगों को एक नया पक्ष देखने को मिला। हरभजन सिंह भले ही इन दिनों टीम इंडिया से बाहर चल रहे हों लेकिन वह सामाजिक कार्यों में आगे बढ़कर सक्रिय रहते हैं। कमजोर और असहाय लोगों की वह काफी मदद करते हैं। हरभजन सिंह सोशल मीडिया में भी वह काफी एक्टिव रहते हैं। हरभजन ने अस्पताल में भर्ती एक बच्ची के इलाज के लिए आर्थिक मदद की है।

भज्जी ने हाल ही में एक ट्वीट देखा जिसमें एक बच्ची ‘काव्या’ को देखकर उनका दिल पिघल गया। काव्या, मस्तिष्क की सूजन की बीमारी से ग्रस्त हैं। हरभजन ने ट्वीटर में जैसे ही इसे पढ़ा, तुरंत बच्ची की मदद को आगे आए। हरभजन ने लिखा कि मुझे ये बताइए कि मैं किसी भी तरह इस बच्ची की मदद कर सकूं। मुझे इलाज के लिए पैसे देने दीजिए। मुझे सारी जानकारी उपलब्‍ध कराइए।

वह अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए अस्पताल में काव्या से मिलने से भी पहुंचे। दरअसल काव्या की मदद के लिए करीब 4600 डॉलर (करीब 3 लाख रुपए) की जरूरत बताई गई है। हरभजन ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया कि काव्या हमारी बेटी है, भगवान उसकी रक्षा करेंगे। हम बस अपनी ड्यूटी कर रहे हैं।

यह बच्ची राजधानी दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती है। हरभजन सिंह की फोटो सामने आते ही उनके फैंस ने उनकी जमकर तारीफ की है। इतना ही नहीं कई और लाेगों ने भी बच्ची की मदद के लिए आगे बढ़कर मदद देने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − 10 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।