Harbhajan Singh Statement On Rohit And Virat Future : विराट रोहित के भविष्य पर पूर्व क्रिकेटर की चौंकाने वाली भविष्यवाणी
Girl in a jacket

विराट रोहित के भविष्य पर पूर्व क्रिकेटर की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

Harbhajan Singh Statement on Rohit and Virat Future: जब से विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप से संन्यास लिया है तब से ही फैंस के मन में ये अटकल है कि कहीं रोहित और विराट अब धीरे-धीरे टेस्ट और वनडे क्रिकेट से भी तो संन्यास नही ले लेंगे। कुछ लोगों का मानना है कि अगले साल अगर भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीतने में सफल हो गया तो विराट और रोहित टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह देंगे जबकि यह दोनो ज्यादा से ज्यादा वनडे विश्व कप 2027 तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

     HIGHLIGHTS

  • T20 वर्ल्ड कप के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा ने किया संन्यास का फैसला 
  • इस साल दिलीप ट्रॉफी में नज़र आ सकते हैं रोहित विराट 
  • 19 सितम्बर से बांग्लादेश की मेजबानी करेगी टीम इंडिया 

rohit and virat dasf



rohit and virat asfd 1
वर्तमान में दोनो श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आए थे इसी बीच अगर मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दोनो इस साल होने वाली दिलीप ट्रॉफी में भी खेलते हुए नजर आएंगे। अगर ऐसा होता है तो लगभग एक लंबे अरसे बाद इन दो दिग्गज खिलाड़ियों की घरेलू क्रिकेट में वापसी होगी। रोहित जहां आखिरी बार 2015 में घरेलू क्रिकेट में दिखाई दिए थे वहीं विराट आखिरी बार 2010 में घरेलू क्रिकेट में नजर आए थे। ऐसे में लोगों के मन में एक बार विराट और रोहित के भविष्य को लेकर सवाल आने शुरू हो गए हैं।

harbhajan singh
इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी विराट और रोहित के भविष्य को लेकर कहा कि रोहित आसानी से दो साल और खेल सकते हैं। विराट कोहली की फिटनेस को लेकर आप कभी नहीं कह सकते, आप उन्हें पांच साल तक प्रतिस्पर्धा करते हुए देख सकते हैं। वह शायद टीम में सबसे फिट खिलाड़ी हैं। आप किसी भी 19 वर्षीय खिलाड़ी से विराट (फिटनेस पर) के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए पूछें। विराट उनसे आगे निकल जाएंगे। वह इतने फिट हैं। मेरा मानना है कि विराट और रोहित में अभी बहुत क्रिकेट बाकी है और यह पूरी तरह से उन पर निर्भर करता है। अगर वे पर्याप्त रूप से फिट हैं, वे अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और टीम जीत रही है, तो उन्हें खेलना जारी रखना चाहिए। यह बहुत आसान है।”

हरभजन की बात सुनकर फैंस ने भी तरह तरह के रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं किसी का मानना है कि विराट और रोहित 2028 में होने वाले लॉस एंजेलिस ओलंपिक खेलने के बाद संन्यास लेंगे जबकि एक यूजर ने कहा कि जब तक विराट और रोहित वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और वनडे वर्ल्ड कप नही जीत जाते तब तक वह दोनो क्रिकेट से संन्यास लेने का सोच भी नही सकते। इसी तरह के नाजाने कितने कॉमेंट्स से पूरा सोशल मीडिया भर गया। अब आप हमे बताइए कि आपके अनुसार विराट और रोहित कब संन्यास लेंगे हमे कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − 3 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।