क्रिकेट दुनिया के इन Cricketers का रह चूका है इन फेमस अभिनेत्रियों के साथ अफेयर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

क्रिकेट दुनिया के इन Cricketers का रह चूका है इन फेमस अभिनेत्रियों के साथ अफेयर

अक्सर ही आप ने क्रिकेट के मैदान के बाहर मशहूर Cricketers की गर्लफ्रेंड और उनके रिलेशनशिप के किस्सों

अक्सर ही आप ने क्रिकेट के मैदान के बाहर मशहूर Cricketers की गर्लफ्रेंड और उनके रिलेशनशिप के किस्सों के बारे में सुना होगा। फिर चाहे इनका यह प्यार बचपन का हो या फिर बॉलीवुड की ग्लैमरस अभिनेत्रियों के साथ अफेयर के चर्चे हों। वैसे भी प्यार किसी से छुपता थोड़ी है।

actresses

लेकिन बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के कुछ ऐसे भी रिश्ते रहे हैं जिनका प्यार परवान नहीं चढ़ पाया था और अंजाम ब्रेकअप के रूप में सामने आया। चलिए हम आज आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही क्रिकेटरों की लव स्टोरी के बारे में जहां पर इनके रिश्तों ने जल्द ही दम तोड़ दिया था।

Screenshot 52 1

1. माइकल क्लार्क और लारा बिंगल

Screenshot 50 1

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व Cricketer माइकल क्लार्क और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड लारा बिंगल के बीच सगाई टूट गई थी। बता दें कि सगार्ई से पहले लारा बिंगल की कुछ अपत्ताजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। इसकी वजह से क्लार्क टीम के न्यूजीलैंड दौरे को बीच में ही छोड़कर वापस ऑस्ट्रेलिया लौट आए थे।

Screenshot 54 1

बता दें कि बिंगल ने यह दावा किया था कि एएफएल फुटबॉलर ब्रैंडन फेवोल ने उनकी नग्न तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। जो उसने साल 2006 में नहाते समय ली थी। उस समय इन दोनों के बीच में अफेयर चल रहा था।

2. शेन वॉर्न और लिज़ हर्ले

Screenshot 47 1

ऑस्ट्रेलिया Cricketer शेन वॉर्न ने अभिनेत्री लिज हर्ले को डेट किया था। शेन वॉर्न तीन बच्चों के पिता थे और उन्होंने लिज हर्ले से सगाई की थी। लेकिन उस सम य सबसे चौंकाने वाली बात हुर्ई जब साल 2013 में शेन वॉर्न और लिज हर्ले अलग हो गए थे।

3. युवराज सिंह और किम शर्मा

Screenshot 51 1

भारतीय क्रिकेट टीम के Cricketer युवराज सिंह और बॉलीवुड अभिनेत्री किम शर्मा के बारे में तो हर किसी को पता है। ऐसा कहा जाता है कि युवराज की मां को किम शर्मा बिल्कुल पसंद नहीं थीं वह उन्हें बहु के रूप में स्वीकार नहीं करना चाहती थीं। यही वजह है कि दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया था। हालांकि सच क्या है ये तो किसी को नहीं पता है।

4. विराट कोहली और इजाबेल लीट

Screenshot 48 1

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से शादी की है। लेकिन अनुष्का से पहले विराट बॉलीवुड की दो अभिनेत्रियों को डेट कर चुके हैं। विराट ने ब्राजील मॉडल-एक्ट्रेस इजाबेल लीट और बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को डेट किया है। वैैसे तो तमन्ना ने कभी भी अपने और विराट के रिश्ते के बारे में नहीं बोला है।

Screenshot 55 1

लेकिन इजाबेल लीट ने एक बार कहा था, ”विराट कोहली मेरे भारत में सबसे पहले भारतीय मित्र थे। हम दोनों ने बहुत कम समय के लिए एक दूसरे को डेट किया था। हम दोनों एक साथ दो साल तक रहे थे। लेकिन हम दोनों ही अपने अफेयर को सार्वजनिक नहीं करना चाहते थे। तो हां विराट और मेरा अफेयर था।”

5. महेंद्र सिंह धोनी और राय लक्ष्मी

Screenshot 49 1

साउथ की अभिनेत्री राय लक्ष्मी उस समय सुर्खियों में आईं थीं जब उनका नाम भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ जोड़ा गया था। राय लक्ष्मी को लेकर यह खबरें आ रहीं थीं कि उनका अफेयर एम.एस. धोनी के साथ चल रहा है।

Screenshot 56 1

और ऐसा कहा जा रहा था कि वह धोनी के साथ समय बीताती हैं। लेकिन उसके बाद लक्ष्मी ने कहा कि मेरे और धोनी के बीच कोई भी कमिटमेंट नहीं रहा था। इन दोनों का यह रिलेशन एक साल भी नहीं चला था। पता नहीं लोग क्यों हमारे बारे में बात करना पंसद करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + 9 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।