महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पंड्या दिखे भोजपुरी में बात करते हुए, लोगों ने कहा 'गजब' लग रहे हैं - Punjab Kesari
Girl in a jacket

महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पंड्या दिखे भोजपुरी में बात करते हुए, लोगों ने कहा ‘गजब’ लग रहे हैं

भारतीय टीम के महान बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को आपने भोजपुरी में कई बार बोलते हुए सुना है।

भारतीय टीम के महान बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को आपने भोजपुरी में कई बार बोलते हुए सुना है। लेकिन कभी आपने टीम के ऑलराउंडर स्टार हार्दिक पांड्या को भोजपुरी में बोलते हुए देखा है। बता दें कि हार्दिक पांड्या ने हाल ही में ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है।

dqnpuukstl 1533887768

उस वीडियो में पांड्या और धोनी देहाती अंदाज में भोजपुरी में बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। क्रिकेट मैदान से महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पांड्या दोनों ही काफी लंबे समय से दूर चल रहे हैं। जहां एक तरफ धोनी आराम फरमा रहे हैं तो वहीं पांड्या अपनी चोट से उभर रहे हैं।

आमिर खान भी कर चुके हैं इस एड में काम

हार्दिक पांड्या और धोनी ने विज्ञापन में किया काम

333369 dhoni

बता दें कि धोनी और पांड्या ने अपने इस खाली समय में एक विज्ञापन की एड की है। दोनों उस एड में एक साथ नजर आ रहे हैं। दोनों ने उस एड की शूटिंग साथ में ही की है।

2018 12image 15 50 048084610news ll

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस विज्ञापन में महेंद्र सिंह धोनी बिट्टू भईया बने हैं और उस एड में वह अपने आपको पांड्या का फैन बता रहे हैं। तो वहीं हार्दिक पांड्या इस एड में चित्तू बने हैं और अपने आपको धोनी का फैन बता रहे हैं।

Sach Mein ms dhoni pandya

इस विज्ञापन में धोनी और पांड्या पेड़ की डाल पर बैठे हुए हैं और भोजपुरी भाषा में बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पांड्या ने इस विज्ञापन के एड का वीडियो अपने ट्विटर पर शेयर किया है।

यहां देखें वीडियो

फैन्स को बहुत पंसद आ रहा है पांड्या और धोनी का वीडियो

Screenshot 9 Screenshot 10 Screenshot 11 Screenshot 12

बता दें कि पांड्या और धोनी के फैंस को इनका यह वीडियो बहुत पंसद आ रहा है। फैन्स ने दोनों के इस वीडियो को शेयर करते हुए जमकर तारीफ की हैं।

dhoni kohli pandya

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच में वनडे सीरीज होनी है और वनडे टीम में पांड्या और धोनी को मौका मिला है। न्यूजीलैंड दौरे पर भी धोनी और पांड्या टीम का हिस्सा होंगे। बता दें कि हार्दिक पांड्या चोट से ठीक हो गए हैं और वह चौथे टेस्ट के लिए टीम के साथ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।