आपके पसंदीदा क्रिकेटरों की एजुकेशन क्वालिफिकेशन कर देगी आपको हैरान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आपके पसंदीदा क्रिकेटरों की एजुकेशन क्वालिफिकेशन कर देगी आपको हैरान

NULL

भारत में क्रिकेट एक खेल नहीं बल्कि जूनून है ये तो आप मानते ही है। क्रिकेट खिलाड़ी कुछ मैच खेलते ही भारत से साथ-साथ दुनिया में मशहूर हो जाते है। जैसा की मशहूर क्रिकेट खिलाड़ियों की हर जानकारी उनके फैंस के लिए जरूरी होती है तो इसकी तरह ये भी जाना मजेदार है की आपके पसंदीदा स्टार खिलाड़ियों ने पढाई कितनी की है। आइये आज हम आपको बताते हैं कि आपके फेवरेट क्रिकेटर्स की एजुकेशन क्वालिफिकेशन क्या है।

1 76सचिन तेंदुलकर : God of Cricket के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर ने महज 14 साल की उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। ऐसे में उन्हें पढ़ाई का मौका ही नहीं मिला। सचिन क्रिकेट खेलते हुए केवल 12वी तक पढ़ाई कर पाए।

7 22सुरेश रैना: सुरेश रैना अपना हाई स्कूल पूरा करने के बाद क्रिकेट में इतने व्यस्त हो गए कि उन्हें आगे की पढ़ाई का मौका ही नहीं मिला। लिहाजा वे बस 10वीं तक की पढ़ाई कर पाए।

8 18युवराज सिंह: अपने बल्ले से चौकों-छक्कों की बारिश करने वाले युवराज सिंह ने केवल 12वीं तक पढ़ाई की है। इस मामले में पीछे रहने वाले युवी ने कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से जंग जीती है।

2 47शिखर धवन: भारतीय टीम के गब्बर शिखर धवन ने 12वीं तक ही पढ़ाई की है। इसके बाद वे क्रिकेट में व्यस्त हो गए। उन्हें आगे पढ़ने का मौका ही नहीं मिला।

5 41महेंद्र सिंह धोनी: कैप्टन कूल कहलाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने रांची से 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने बी.कॉम. में एडमिशन लिया। मगर उनका बी.कॉम. कभी पूरा नहीं हुआ।

3 44विराट कोहली: टीम इंडिया के नए कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को भी पढ़ाई का ज्यादा टाइम नहीं मिल पाया। उन्होंने भी 12वीं तक की पढ़ाई ही की है।

4 42रोहित शर्मा: ओपनिंग बैट्समैन रोहित शर्मा भी केवल हाई स्कूल तक ही पढ़ पाए। मैच की प्रैक्टिस के चलते वे पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पाए। उन्हें भी पढ़ाई छोड़ना पड़ी।

9 12अजिंक्य रहाणे: अजिंक्य रहाणे का नाम भी स्टार क्रिकेटर के तौर पर लिया जाता है। उन्होंने मुंबई के डोंबीवली इलाके के एसवी जोशी स्कूल से हाई स्कूल तक की पढ़ाई की।

6 25गौतम गंभीर: भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने अपनी स्कूलिंग दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से की। इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − 4 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।