आखिरी गेंद पर छक्का लगा कर मैच खत्म करने की आदत में अटूट रिकॉर्ड ही बना दिया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आखिरी गेंद पर छक्का लगा कर मैच खत्म करने की आदत में अटूट रिकॉर्ड ही बना दिया

NULL

क्रिकेट दुनिया के सबसे रोमांचक खेलों में से एक है और इसकी बढ़ती लोकप्रियता इस खेल को और भी ख़ास बनती जा रही है। अगर आप क्रिकेट के शौक़ीन यही तो आप भी जानते होंगे की इस खेल की समझ के साथ साथ रिकॉर्ड लिस्ट के प्रति भी फैन्स का आकर्षण खूब होता है। कहते है खेल में हर रिकॉर्ड टूटने के लिए ही बनते है पर कुछ रिकॉर्ड ऐसे होते है जिन्हे तोड़ पानी की कल्पना भी बमुश्किल होती है।

Mahendra Singh Dhoniआज हम आपको ऐसे ही एक रिकॉर्ड के बारे में बातें जा रहे है जिसे तोड़ पाना बेहद मुश्किल होता दिखाई दे रहा है और ख़ास बात है की ये रिकॉर्ड भारतीय खिलाड़ी के नाम है।

 Mahendra Singh Dhoniक्रिकेट की दुनिया में एक से बढ़कर एक विस्फोटक खिलाड़ी मौजूद है चाहे वह वेस्टइंडीज के क्रिस गेल हो, इंग्लैंड के इयोन मॉर्गन हो, ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल हो, इंग्लैंड के बैन स्टॉक्स हो या फिर साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स हो, लेकिन इनमें से कोई भी खिलाड़ी ऐसा नहीं है जिसने पारी की आख़री गेंद पर 28 बार छक्का लगाया है।

 Mahendra Singh Dhoniभारतीय टीम के मौजूदा समय के विकेटकीपर बल्लेबाज और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ही वह बल्लेबाज हैं जिन्होंने पारी की आख़री गेंद पर 28 बार छक्का लगाने का कारनामा अपना नाम किया है।

 Mahendra Singh Dhoniमहेंद्र सिंह धोनी ने वनडे क्रिकेट के इतिहास में 12 बार, अंतर्राष्ट्रीय T20 में 7 बार और आईपीएल में 9 बार पारी की आख़री गेंद पर छक्का लगाया है। महेंद्र सिंह धोनी का यह अनोखा रिकॉर्ड आज तक कोई खिलाड़ी नहीं तोड़ पाया है। वैसे इनका रिकॉर्ड तोड़ पाना कई लिहाज़ से मुश्किल है क्योंकि धोनी ही एकमात्र ऐसे बल्लेबाज़ है जो हमेशा एक फिनिशर की भूमिका निभाने के लिए सबसे सफल पाए जाते है।

 Mahendra Singh Dhoniइसलिए जितने मौके इन्हे मैच खत्म करने के मिलते है उतने शायद किसी अन्य बल्लेबाज को नहीं मिल पाते लेकिन पारी को अंत तक ले जाकर छक्के के साथ खत्म करने की कला भी सिर्फ धोनी के पास ही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + three =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।