धोनी ने खोला स्पोर्ट्स स्टोर, रांची के मॉल में खोली अपनी पहली दूकान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

धोनी ने खोला स्पोर्ट्स स्टोर, रांची के मॉल में खोली अपनी पहली दूकान

NULL

महेंद्र सिंह धोनी ने हाल ही में रांची में न्यूक्लिअस मॉल में एक स्टोर का उद्घाटन किया जिसमे वो ब्रांड अम्बेस्डर होने के साथ-साथ पार्टनर भी है। इस स्टोर का नाम है सेवन स्टोर सीरीज, उद्घाटन के वक्त उनके साथ रीति स्पोर्ट्स के सीएमडी अरुण पांडेय भी मौजूद थे।

4 191अभी ये स्टोर सिर्फ रांची में खुला है और आगे इस तरह के कई स्टोर्स देख भर के कई प्रमुख शहरों में खोलने की तैयारी है। ये स्टोर दुनिया भर के मशहूर स्पोर्ट्स ब्रांड के प्रोडक्ट लोगों तक पहुंचाएगा।

2 296इस मौके पर धोनी की एक झलक पाने के लिए हजारों की संख्या में उनके फैंस माल के भीतर मौजूद थे जिनमे से कुछ से धोनी ने मुलाकात भी की। धोनी इस दौरान काफी खुश नजर आये और उन्होंने फैंस के साथ फोटो भी खिंचवाए।

3 238धोनी ने कहा पिछले दस सालों में ये पहला मौका है जब वो इस तरह बहार निकले है। उन्होंने कहा वो अपने शहर से बहुत प्यार करते है और यहाँ के लोगों से भी। फैंस के लिए उन्होंने कहा की देश युवाओं की तरक्की से आगे बढ़ेगा और आप किसी भी काम को करे तो उसे पूरी ईमानदारी से करे और सफलता जरूर हासिल होगी।

5 135धोनी कई मायनों में युवाओं के लिए आदर्श है, जिस तरह एक छोटे से शहर से निकल कर उन्होंने सफलता की बुलंदियों को हासिल किया है, वो उन्हें आम लोगों के लिए प्रेरणा बनाता है। इस सोरे के बारे में उन्होंने फैंस को जानकारी देते हुए कहा की ये स्टोर दुनिया के बेहतरीन स्पोर्ट्सवेयर ब्रांड्स को भी पेश करेगा और इस वर्ष के अंत तक कई शहरों में 20 से 25 स्टोर खोले जाएंगे।

1 597धोनी ने बताया कि 2020 तक इस तरह के देश में 275 और स्टोर शुरू करने की योजना है।उम्मीद की जा रही है धोनी के इस स्टोर बिसनेस को भी अच्छी कामयाबी मिलेगी और लोग इसे पसंद करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 4 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।