धोनी बने 200 वनडे में कप्तानी करने वाले पहले भारतीय - Punjab Kesari
Girl in a jacket

धोनी बने 200 वनडे में कप्तानी करने वाले पहले भारतीय

दुबई : महेंद्र सिंह धोनी लगभग दो साल पहले कप्तानी छोड़ने के बाद मंगलवार को यहां एशिया कप

दुबई : महेंद्र सिंह धोनी लगभग दो साल पहले कप्तानी छोड़ने के बाद मंगलवार को यहां एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे मैच में कप्तान के रूप में उतरने के साथ ही 200 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी करने वाले पहले भारतीय बने।

dhoni

छह दिन में चार मैच खेलने के बाद कप्तान रोहित शर्मा और उप कप्तान शिखर धवन को आराम दिया गया जिसके बाद भारत के सबसे सफल कप्तान धोनी मैच रैफरी एंडी पाइक्राफ्ट और अफगनिस्तान के कप्तान असगर अफगान के साथ टास के लिए उतरे।

dhoni dhoni 3

धोनी ने कभी अपने करियर में आंकड़ों को तरजीह नहीं दी। उन्होंने 90 टेस्ट खेलने के बाद खेल के लंबे प्रारूप को अलविदा कहा जबकि वह 100 टेस्ट के उपलब्धि हासिल कर सकते थे। उन्होंने जनवरी 2017 में जब वनडे टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया तो उनके प्रशंसक अधिक हैरान नहीं थे। धोनी के पास हालांकि भारत के लिए 200 एकदिवसीय मैचों में कप्तानी करने का मौका था।

ms-dhoni

टास के समय रसेल आर्नोल्ड के सवाल का जवाब देते हुए धोनी ने कहा, ‘‘मैंने 199 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी की है इसलिए यह मुझे 200 करने का मौका देता है। यह किस्मत है और मैंने हमेशा किस्मत पर यकीन किया है।’’ जब यह पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी सोचा था कि वे 200 मैचों में कप्तानी कर पाएंगे तो धोनी ने कहा, ‘‘एक बार कप्तानी छोड़ने के बाद यह मेरे नियंत्रण में नहीं है। ’’

MS Dhoni

सुनील गावस्कर ने इस दौरान प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘‘शत प्रतिशत वह सबसे लोकप्रिय भारतीय कप्तान है।’’ अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय मैचों में धोनी से अधिक मैचों में कप्तानी आस्ट्रेलिया और आईसीसी के लिए रिकी पोंटिंग (230) और न्यूजीलैंड के लिए स्टीफन फ्लेमिंग (218) ने ही की है।

ms

धोनी की अगुआई में भारत ने 110 मैच जीते हैं और वह सर्वाधिक जीत के मामले में पोंटिंग (165) के बाद दूसरे स्थान पर हैं।

msd

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।