कभी दीपिका का नाम जुड़ा था इन 2 दिग्गज बल्लेबाजों के साथ,उन्ही में से एक है दीपिका को आज भी पसंद - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कभी दीपिका का नाम जुड़ा था इन 2 दिग्गज बल्लेबाजों के साथ,उन्ही में से एक है दीपिका को आज भी पसंद

NULL

बॉलीवुड की अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हाल ही में फिल्म पद्मावत के चलते लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। बता दें कि दीपिका ने इस फिल्म में रानी पद्मावती को रोल निभाया है। काफी विवाद के बाद इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा चुका है।Padmavat धीरे-धीरे इसे देखने वाले लोगों की संख्या भी काफी बढ़ चुकी है। हालांकि इसी बीच दीपिका ने एक इंटरव्यू में अपने पसंदीदा क्रिकेटर के नाम का भी खुलासा किया है।Padmavat

बता दें पहले ही दीपिका पादुकोण का नाम दो क्रिकेटरों के साथ जोड़ा जाता था। दिलचस्प बात यह है कि दीपिका ने इन्हींदो क्रिकेटरों में से एक को अपना मनपंसद क्रिकेटर बताया है।आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दीपिका पादुकोण का नाम टीम इंडिया के दो महान बल्लेबाजों के साथ जुड़ चुका है।Deepika Padukone

दीपिका का नाम शुरू में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ जुड़ा था। ठीक कुछ दिनों बाद ही बॉलीवुड की संजीदा अभिनेत्री दीपिका का नाम क्रिकेटर टीम के अतिशबाजी कहे जाने वाले युवराज सिंह के साथ जोड़ा जाने लगा। Deepika Padukone

दीपिका ने पद्मावत के विरोध-प्रदर्शन के चलते अपने पसंदीदा क्रिकेटर का नाम बताया । आपको बता दें यह क्रिकेटर और कोई नहीं बल्कि भारतीय टीम के सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं।Deepika Padukone

धोनी अब भले ही टीम के कप्तान नहीं हैं लेकिन उनकी दीवानगी अब तक भी लोगों में वैसे के वैसे की बरकरार है। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने साल 2007 में हुए पहले टी-20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। जिसके बाद धोनी की लोकप्रियता और ज्यादा बढ़ गई थी। और तभी से ही दीपिका का नाम उनके साथ जुडऩे लगा था।

Deepika Padukone

सूत्रों की माने तो कहा जा रहा था कि धोनी ने अपने लंबे बाल केवल दीपिका के कहने पर ही छोटे करवाए थे । हालांकि बाद में दोनों के रास्ते अलग हो गए । उसके बाद से ही दीपिका और युवराज सिंह का नाम एक साथ जुडऩे लगा।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × one =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।