भारतीय टीम के पूर्व कप्तान MS Dhoni अक्सर देखा होगा कि वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर बात करने से बचते रहते हैं। तो वहीं धोनी के फैंस उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं। इस लिस्ट में अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान जार्ज बैली ने धोनी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।
जार्ज बैली ने इस दौरान बताया कि धोनी को किस चीज की सबसे ज्यादा आदत है। यह भी बताया कि धोनी कैसे युवा खिलाडिय़ों की मदद करते हैं। वैसे आपको बता दें कि जार्ज बैली चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए बहुत लंबे समय तक खेल चुके हैं।
हुक्का पसंद है MS Dhoni को
जार्ज बेली ने मिस्टर कूल के बारे में कई दिलचस्प बातें शेयर की हैं। बेली ने कहा है कि MS Dhoni को हुक्का पंसद है वह हुक्के के बहुत शौकीन हैं। वह अक्सर अपने होटल रुम में स्टेशन बनवाते थे, जहां हुक्का पीने का इंतजाम होता है।
जॉर्ज बेली ने कहा कि, “MS Dhoni युवाओं के साथ हमेशा बात की शुरुआत वो खुद करते हैं। लेकिन यह भी सच है कि धोनी को हुक्का बेहद पसंद है। जब भी आप उनके कमरे में जाएंगे तो आपको बहुत से युवा उनके पास बैठे मिलेंगे। अधिकांश क्रिकेट टीमों में सीनियर्स के कुछ नियम होते है लेकिन लेकिन धोनी इस नियम को तोड़ते हैं। वह देर रात तक युवाओं के साथ हंसी-मजाक करना पसंद करते हैं और जाहिर है इस दौरान क्रिकेट पर भी खूब बात होती है।”
खेल चुके हैं चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान जॉर्ज बेली आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए शुरूआती सालों में खेल चुके हैं। जॉर्ज ने कई बार धोनी की कप्तानी की तारीफ भी की है।
इस दौरान उन्होंने कहा था कि MS Dhoni के साथ होने की वजह से उन्हें कप्तानी करने में काफी मदद मिलती है। उन्हें क्रिकेट की बहुत अच्छी समझ है। इसके जॉर्ज बेली ने धोनी को उनके 200 मैच में कप्तानी करने के लिए भी बधाई दी है।