Paris Olympics की शुरुआत से पहले BCCI ने जीता फैंस का दिल
Girl in a jacket

Paris Olympics की शुरुआत से पहले BCCI ने जीता फैंस का दिल

26 जुलाई से पूरे विश्व भर में Paris Olympics की धूम मचने वाली है। इस बार भारत ने 117 सदस्सीय दल को पेरिस भेजा है जहां भारतीय फैंस अपने एथलीट से मैडल की उम्मीद जरूर कर रहे होंगे। पिछली बार भारतीय एथलिट ने टोक्यो में काफी शानदार प्रदर्शन किया था और फैंस इस बार भी…. अपने खिलाड़ियों से उससे भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद लगाए बैठे हैं। इसी बीच BCCI सेक्रेटरी जयशाह ने एक बड़ा ऐलान किया है कि BCCI 2024 पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले हमारे एथलीटों का समर्थन करेगा। हम अभियान के लिए आईओए को 8.5 करोड़ रुपये प्रदान कर रहे हैं। हम अपने पूरे दल को शुभकामनाएं देते हैं हमे पूरा भरोसा है कि भारतीय एथलिट भारत को गौरवान्वित करने में सफल होंगे!

572d4 17207164665854 1920
आपको बता दें कि BCCI ने वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम को कुछ 125 करोड़ की राशि प्रदान की थी वहीं कुछ दिन पहले पूर्व क्रिकेटर अंशुमन गायकवाड़ को कैंसर होने के कारण 1 करोड़ रूपये दिए गए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी थोड़े दिनों पहले भारतीय दल के सभी सदस्यों से मिले थे। जहां उन्होंने सभी खिलाड़ियों से साक्षात्कार किया जबकि कुछ खिलाड़ियों से वह वरचुअली मिले। इसके बाद उन्होंने सभी के साथ सेशन भी किया था। इससे एक बात तो साबित होती है कि भारत सरकार सभी खेलों में अपने खिलाड़ियों को पूरा समर्थन दे रहा है।

25 जुलाई से ही भारतीय तीरंदाज मैदान पर नज़र आएंगे। जबकि 26 जुलाई से 16 अलग-अलग खेलों में भारतीय दल शिरकत करते हुए नज़र आएगा। इसमें हॉकी, तीरंदाजी, बैडमिंटन, भाला फेंक, जिमनास्टिक, कुश्ती, मुक्केबाजी, टेनिस, टेबल टेनिस, रोइंग, शूटिंग जैसे खेल शामिल हैं। भारतीय दल की अगर टोक्यो ओलिंपिक की बात करें तो नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में गोल्ड मैडल जीतकर इतिहास रच दिया था। जबकि भारोत्तोलन में मीराबाई चानू ने सिल्वर मैडल अपने नाम किया था। वहीं इसके अलावा भी भारत ने कुल 7 मैडल जीते थे जो कि अभी तक का भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। इस बार उम्मीद है कि भारत अपने मैडल की संख्या में और अधिक इजाफा करने में सफल होगा। इस बार सबसे ज्यादा उम्मीद भारत के लिए नीरज चोपड़ा तो हैं ही साथ ही भारतीय पुरुष हॉकी टीम भी अपने खोए हुए आस्तित्व को एक बार फिर पाने की कोशिश करेगी। इन सबके अलावा मीराबाई चानू, एम सी मैरीकॉम जैसी एथलिट की नज़र गोल्ड पर जरूर होगी। अब आप हमे बताइए कि इस बार आपको किन खिलाड़ियों से सबसे ज्यादा गोल्ड मैडल की उम्मीद है हमे कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। BCCI के इस शानदार जेस्चर पर आप लोग क्या कहना चाहेंगे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।