अर्जुन तेंदुलकर की गेंदबाजी की स्पीड सुन कर उड़ जाएंगे होश - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अर्जुन तेंदुलकर की गेंदबाजी की स्पीड सुन कर उड़ जाएंगे होश

NULL

भारतीय किक्रेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी एक बहुत अच्छे क्रिकेटर हैं। आपको यह जानकर बहुत हैरानी होगी कि अर्जुन भी अपने पापा सचिन तेंदुलकर की तरह ही विपरीत बाएं हाथ के गेंदबाज और बल्लेबाज हैं।

2 178

बता दें कि अर्जुन 17 वर्ष के युवा तेज गेंदबाज और बल्लेबाज हैं। उन्होंने हाल में ही इंग्लैंड टीम के आक्रामक बल्लेबाज जॉनी बैरस्टो को, लॉर्ड्स के मैदान पर अपनी घातक गेंदबाजी से चोटिल कर दिया था। जॉनी बैरस्टो को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा है वह जल्द ही अपनी टीम की तरफ से खेलेंगे।

1 246

अर्जुन तेंदुलकर ने कुछ समय पहले महिला विश्वकप के फाइनल से पहले भारतीय महिला टीम को अपनी गेंदबाजी से रिहर्सल करवाते हुए नजर आएं थे। उस वक्त अर्जुन की गेंदों की रफ्तार 130 किलोमीटर प्रति घंटा थी।

4 124

वहां पर सभी मौजूद खिलाडिय़ों ने अर्जुन की गेंदबाजी की बहुत प्रशंसा की थी। यह कोई पहली बार नहीं जब अर्जुन की गेंदबाजी की किसी ने तारीफ की हो इससे पहले भी ऑस्टे्रलिया के महान तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्राथ ने भी अजुर्न की बहुत प्रशंसा की थी।

3 125

ग्लेन मैकग्राथ ने कहा कि वह अर्जुन को जल्द ही भारतीय टीम के लिए गेंदबाजी करते देखना का सपना पूरा करना चाहते हैं।

5 77

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − nineteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।