आखिर सानिया मिर्जा क्यों नहीं बन पायी शादी के सात साल बाद भी मां - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आखिर सानिया मिर्जा क्यों नहीं बन पायी शादी के सात साल बाद भी मां

NULL

भारत की टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा ने पाकिस्तान के क्रिकेटर शोहेब मलिक से शादी की है। सानिया और शोहेब की शादी को सात साल हो गए हैं और दोनों आजकल लंदन में छुट्टीयों का मजा ले रहे हैं। कुछ दिन पहले शोहेब ने सानिया मिर्जा के साथ अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

Sania Mirza

लोगों की जैसी ही आदत होती है वह वैसे ही करते हैं उन्होंने शोहेब और सानिया की इस तस्वीर पर भद्दे कमेंट करना शुरू कर दिया। यह तो हम सब जानते ही हैं कि सानिया मिर्जा और शोहेब मलिक की शादी को सात साल हो चुके हैं और अभी तक उनकी कोई भी ओलाद नहीं है। सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर काफी चर्चा हो रही है और लोग इस मुद्दे को लेकर काफी उत्सुकता दिखा रहे हैं।

Sania Mirza

बॉलीवुड के डायरेक्टर साजिद खान ने सानिया मिर्जा से यह सवाल पूछा था कि शोहेब और उनका बच्चा किस देश से खेलेगा भारत के तरफ से या फिर पाकिस्तान की तरफ से खेलेगा। साजिद खान के इस जवाब पर शोहेब ने कहा कि वो उनसे पाकिस्तान के हर नागरिक की तरफ से एक सवाल पूछना चाहते हैं?

Sania Mirza

शोहेब मलिक ने साजिद खान से यह सवाल पूछा था कि अगर आपकी शादी को छह साल हो चुके हैं तो यकीनन आपका भी बच्चा होगा। अगर आपका बच्चा खिलाड़ी बनता है तो वह भारत की ओर से खेलना चाहेगा या फिर पाकिस्तान की तरफ से खेलना चाहेगा।

Shoaib Malik

साजिद के इस जवाब का सानिया ने भी देर नहीं की और कहा कि हम दोनों में कभी इस बात को लेकर किसी भी तरह की कोई चर्चा हो ही नहीं है। सानिया ने जवाब देते हुए कहा कि उन्हें नहीं पता कि आगे क्या होगा?

Sania Mirza

सानिया ने कहा कि ऐसा भी हो सकता है कि उनका बच्चा बड़ा हो कर खिलाड़ी न बनना चाहे। सानिया ने यह कहा कि हो सकता है कि उनका बच्चा बड़ा होकर डॉक्टर या इंजिनियर बनना चाहे। बरहलाल सानिया मिर्जा केवल यही पर ही नहीं रुकी।

Sania Mirza

इसके बाद सानिया ने कहा कि हमने अभी तक इतनी दूर की नहीं सोची है और वैसे भी मुझे भारतीय होने पर गर्व है और शोहेब को पाकिस्तानी होने पर गर्व है। इसके बाद सानिया मिर्जा ने कहा कि फिलहाल तो हमें एक दूसरे का पति पत्नी होने पर गर्व है।

Sania Mirza

इस सवाल जवाब के दौरान सानिया मिर्जा ने यह नहीं बताया कि उन्होंने बच्चे के बारे में क्या सोचा हैऔर वो अपने फैंस को कब यह खुशखबरी देंगी।

Sania Mirza

 बरहलाल अभी तक तो सानिया मिर्जा की तरफ से इस मुद्दे को लेकर कोई खास जवाब नहीं मिल पाया है, लेकिन ऐसा लग रहा है, जैसे लोगों के सवालों के बाद सानिया इस बारे में जरूर सोचेंगी।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये की पंजाब केसरी अन्य रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − twelve =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।