IPL Auction 2025: आईपीएल ऑक्शन से जुड़ी A To Z जानकारी यहां, नीलामी का समय-स्ट्रीमिंग सबकुछ जानें - Punjab Kesari
Girl in a jacket

IPL Auction 2025: आईपीएल ऑक्शन से जुड़ी A To Z जानकारी यहां, नीलामी का समय-स्ट्रीमिंग सबकुछ जानें

IPL Auction 2025 Auction Date : आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन आज सऊदी अरब के जेद्दा में होगा।

IPL Auction Date : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की मेगा नीलामी आज और कल सऊदी अरब के जेद्दा में होगी। लगातार दूसरे साल इस लीग की नीलामी विदेश में आयोजित हो रही। पिछली बार दुबई में हुई थी। सभी 10 फ्रेंचाइजी टीमों के साथ फैंस को आज के मेगा ऑक्शन का बेसब्री से इंतजार है। मेगा ऑक्शन में 577 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। इन 577 खिलाड़ियों में से 367 भारतीय और 210 विदेशी खिलाड़ी हैं। इसमें एसोसिएट देशों के 4 खिलाड़ी भी शामिल हैं। एसोसिएट देशों के खिलाड़ियों में उन्मुक्त चंद, अली खान, सौरभ नेत्रवलकर, ब्रैंडन मैकमुलेन शामिल हैं। सभी टीमों को मिलाकर कुल 204 खिलाड़ियों को ही खरीदा जा सकता है। इनमें अधिकतम 70 विदेशी खिलाड़ी होंगे। इस नीलामी में सभी टीमों के पर्स में कुल 641 करोड़ रुपए बचे हैं। यह मेगा नीलामी भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगी। आईपीएल इतिहास की यह 18वीं नीलामी है। इसका लाइव प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क करेगा। जियो सिनेमा ऐप और उसकी वेबसाइट पर भी लाइव स्ट्रीमिंग होगी, जो बिल्कुल फ्री होगी।

नीलामी में सबसे उम्रदराज और युवा खिलाड़ी कौन?

इस मेगा ऑक्शन में सबसे युवा खिलाड़ी बिहार के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी हैं। उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपए है। वैभव की उम्र 13 साल और 242 दिन है। सबसे उम्रदराज खिलाड़ी इंग्लिश दिग्गज जेम्स एंडरसन हैं। 42 वर्षीय एंडरसन ने बेस प्राइस 1.25 करोड़ रुपए रखा है। एंडरसन ने 2014 से टी-20 मैच नहीं खेला है। कभी आईपीएल का हिस्सा नहीं रहे हैं, लेकिन इस बार आईपीएल ऑक्शन में उतरे हैं। उन्होंने जुलाई 2024 में संन्यास लिया था। एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज हैं।

ऑक्शनर कौन?

मेगा ऑक्शन में मल्लिका सागर खिलाड़ियों की बोली लगवाएंगी। मल्लिका पिछली नीलामी में भी ऑक्शनर थीं। मल्लिका आर्ट की दुनिया की जानी-मानी हस्ती हैं। वो कई आर्ट ऑक्शन कंडक्ट कर चुकी हैं। बता दें, आईपीएल के शुरुआती 10 साल में रिचर्ड मैडली ऑक्शनर थे। इसके बाद ह्यूज एडमीड्स ने ऑक्शनर की भूमिका निभाई थी।

82 खिलाड़ियों का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए

577 खिलाड़ियों में से 82 खिलाड़ियों का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए है। 27 खिलाड़ियों का बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपए है। 1.25, 1 करोड़, 75 लाख, 50 लाख, 40 लाख और 30 लाख रुपये बेस प्राइस वाले खिलाड़ी भी हैं। इस बार नीलामी में ऋषभ पंत, केएल राहुल, मो. शमी, श्रेयस अय्यर, रव‍िचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल उतर रहे। इन्होंने खुद को 2 करोड़ रुपए के बेस प्राइस पर ल‍िस्ट किया है। जोस बटलर, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल स्टार्क, डेविड वॉर्नर, ट्रेंट बोल्ट, फाफ डु प्लेसिस, हैरी ब्रूक, जॉनी बेयरस्टो, एनरिक नॉर्किया, कगिसो रबाडा का भी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए है।

हर टीम में कम-से-कम 18 खिलाड़ी होने चाहिए

मेगा नीलामी के बाद हर टीम में कम-से-कम 18 खिलाड़ी होने अनिवार्य हैं। अधिकतम 25 खिलाड़ी हो सकते हैं। एक टीम ज्यादा से ज्यादा 8 विदेशी खिलाड़ी को रख सकती है। इस नीलामी में पंजाब किंग्स के पास सबसे ज्यादा 110.5 करोड़ रुपए हैं। टीम ने दो खिलाड़ियों-शशांक सिंह और प्रभसिमरन सिंह को रिटेन किया था। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पर्स में 83 करोड़ रुपए हैं, जो दूसरा सर्वाधिक है। ऑक्शन में सबसे कम राजस्थान रॉयल्स के पास पर्स में 41 करोड़ रुपए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी Subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।