चेन्नई सुपर किंग्स के इतिहास के 5 सबसे बेहतरीन खिलाड़ी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

चेन्नई सुपर किंग्स के इतिहास के 5 सबसे बेहतरीन खिलाड़ी

चेन्नई सुपर किंग्स के 5 महानतम खिलाड़ियों की सूची।

चेन्नई सुपर किंग्स IPL इतिहास की सबसे सफल टीम में शुमार है। चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 IPL ट्रॉफी जीते है। पिछली बार 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL का खिताब जीता था। चेन्नई में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी रह चुके है। आज हम देखेंगे चेन्नई सुपर किंग्स के इतिहास के 5 सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों की सूची।

5. फाफ डु प्लेसिस

fafduplessisvskkr

फाफ डु प्लेसिस चेन्नई सुपर किंग्स के इतिहास के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों की सूची में पांचवे पायदान पर आते है। फाफ ने चेन्नई के लिए 92 मैच खेले है। इस दौरान उन्होंने 2721 रन बनाए। फाफ डु प्लेसिस को पहली बार साल 2012 में 60 लाख रुपये में चेन्नई ने खरीदा था। डु प्लेसिस चेन्नई के तीसरे सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी भी है।

4. ड्वेन ब्रावो

1638859653628

ब्रावो IPL इतिहास के सबसे बेहतरीन ऑल राउंडर्स में से एक है। ब्रावो ने चेन्नई के लिए 116 मैच खेले है। इस दौरान ब्रावो ने 140 विकेट भी झटके है। साल 2011 में पहली बार मेगा ऑक्शन में ब्रावो को चेन्नई ने खरीदा था। ब्रावो ने बल्लेबाजी करते हुए 1004 रन भी बनाए है।

3. रविंद्र जडेजा

1682099845 2523

जडेजा चेन्नई सुपर किंग्स के अहम सदस्य बन चुके है। उन्हें IPL 2025 के लिए 18 करोड़ रुपये में रिटेन भी किया गया है। जडेजा ने चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से 172 मैच खेले है। जडेजा ने कुल 146 विकेट लिए है। चेन्नई के लिए बल्लेबाजी करते हुए जडेजा ने 1897 रन भी बनाए है।

2. सुरेश रैना

raina csk

‘चिन्ना थाला’ सुरेश रैना ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 176 मैच खेले। इस दौरान रैना ने 4687 रन भी बनाए। रैना चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज है। लंबे समय तक रैना IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे।

1. एम एस धोनी

PTI05 10 2023 000236B 016837957025431727548783891

वैसे धोनी जन्में तो रांची में थे, लेकिन उन्हें सही मायने में अपनाया चेन्नई ने है। धोनी को चेन्नई के फैंस ने ‘थाला’ नाम दिया। धोनी चेन्नई के लिए 234 मैच खेल चुके है। इस दौरान उन्होंने अपनी टीम को 5 IPL ट्रॉफी भी जितवाने में मदद किया। IPL 2025 में धोनी को 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 1 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।