टोक्यो ओलंपिक गेम्स में कोरोना की एंट्री, खेल गांव में सामने आया कोरोना का पहला मामला

टोक्यो ओलंपिक में कोरोना ने दस्तक दी है। मिली जानकारी के अनुसार खेल गांव में कोरोना वायरस का

देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के नये मामलों में गिरावट जारी है। वहीं महामारी का कहर अभी भी बरकरार है। इस बीच टोक्यो ओलंपिक में कोरोना ने दस्तक दी है। मिली जानकारी के अनुसार खेल गांव में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया है। तोक्यो ओलंपिक के आयोजकों ने शनिवार को बताया कि ओलंपिक गांव में एक व्यक्ति का कोविड-19 के लिये किया गया परीक्षण पॉजिटिव आया है।
अधिकारियों ने कहा कि जिस व्यक्ति का परीक्षण पॉजिटिव आया है वह खिलाड़ी नहीं है। ओलंपिक खेल 23 जुलाई से शुरू होंगे और उससे एक सप्ताह पहले ही खेल गांव को खोला गया। आयोजन समिति की अध्यक्ष सीको हाशिमोतो सहित अन्य अधिकारियों ने भी मामले की पुष्टि की और बताया कि पॉजिटिव मामला शुक्रवार को आया।
आयोजन समिति के सीईओ तोशिरो मुतो ने कहा, ‘‘यदि मौजूदा हालात में परीक्षण पॉजिटिव आते हैं तो यह मानना चाहिए कि यह संभव है।’’ इस व्यक्ति की पहचान ‘खेलों से संबंधित व्यक्ति’ के रूप में की गयी। उसे जापान के अनिवासी के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। तोक्यो अधिकारियों ने कहा कि उसे 14 दिन के पृथकवास पर भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।