Commonwealth Games 2022 : भारतीय महिला पहलवान साक्षी मलिक ने 62 Kg में जीता Gold Medal - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Commonwealth Games 2022 : भारतीय महिला पहलवान साक्षी मलिक ने 62 kg में जीता Gold Medal

भारतीय महिला पहलवान साक्षी मलिक ने शुक्रवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों की 62 किग्रा के फाइनल में कनाडा

भारतीय महिला पहलवान साक्षी मलिक ने शुक्रवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों की 62 किग्रा के फाइनल में कनाडा की एना गोंडिनेज गोंजालेस को चित करके स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
यह साक्षी का राष्ट्रमंडल खेलों में पहला स्वर्ण पदक है। इससे पहले वह राष्ट्रमंडल खेलों में रजत और कांस्य पदक जीत चुकी हैं।
ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक अंतिम चार मुकाबले में कैमरून की बर्थे इमिलिएने इटाने एनगोले पर तकनीकी श्रेष्ठता से 10-0 की जीत से फाइनल में पहुंच गयीं।
साक्षी ने क्वार्टरफाइनल में भी तकनीकी श्रेष्ठता से जीत हासिल की। उन्होंने इस शुरूआती मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड की केलसे बार्नेस को मात दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।