शोरूम से भी बड़ा है Captain Cool Mahi का गैरेज, Venky ने ट्विटर पर दिखाया धोनी का बाइक कलेक्शन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

शोरूम से भी बड़ा है Captain Cool Mahi का गैरेज, venky ने ट्विटर पर दिखाया धोनी का बाइक कलेक्शन

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद ज्यादा सोशल मीडिया

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद ज्यादा सोशल मीडिया पर एक्टिव तो नहीं रहते हैं मगर उनकी वजह से सोशल मीडिया काफी ज्यादा चलाया जाता हैं। वो जिस तरह से अपने अलग सोच की वजह से मैदान पर जाने जाते थे, बिल्कुल उसी तरह वो मैदान के बाहर भी सोच रखते हैं, जिस वजह से लोग उनके काम को गौर से देखते है। हम सब जानते हैं कि उन्हें बाइक और गाड़ियों का कितना शौख हैं और इसी को पूर्व खिलाड़ी वेंकटेश प्रसाद ने एक वीडियो के जरिए दिखाया हैं। तो आइए आपको बताते हैं पूरी खबरें।
1689673676 1
दरअसल वेंकटेश प्रसाद माही के रांची वाले घर पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने माही के बाइक और कार के कलेक्शन वाले गैराज में भी गए। उसका एक वीडियो भी वेंकटेश प्रसाद ने अपने ट्विटर हैंडल पर डाला है, जिसमें हम सब देख सकते हैं कि लगभग 100 बाइक उनके गैराज में है और काफी सारी गाड़ियां हैं। वेंकटेश प्रसाद के साथ पूर्व स्पिनर सुनील जोशी भी थे, जो कि धोनी से मिलने के उनके घर पहुंचे हुए थे। दोनों कोई धोनी के इस आलीशान गैराज को देखकर हैरान रह गए थे। वीडियो में वेंकी ने तो यह भी कह दिया कि यह एक बाइक का शोरूम भी हो सकता है।
1689673687 2
वेंकटेश प्रसाद ने जब इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया तब उन्होंने कैप्शन में लिखा कि “मैंने किसी व्यक्ति में सबसे पागलपन भरा जुनून देखा है। महेंद्र सिंह धोनी का यह गजब का (बाइक) कलेक्शन है और वह खुद गजब के व्यक्ति हैं। एक महान उपलब्धि हासिल करने वाला और उससे भी अधिक अविश्वसनीय व्यक्ति। यह उसकी बाइक और कारों के संग्रह की एक झलक है।” उनके रांची स्थित घर में। उस व्यक्ति और उसके जुनून से मैं अभिभूत हूं।” इस वीडियो को धोनी की वाइफ साक्षी रिकॉर्ड कर रही थी और वो बीच-बीच में सवाल भी कर रही थी। उसी दौरान दोनों के हसी-मजाक भी चल रहे थे। 

वहीं वेंकटेश प्रसाद और उनके दोस्त इस आलीशान गैरेज को चारो तरफ देखकर आपस में बातचीत करते हैं और कहते हैं  कि  “ऐसा कुछ करने के लिए किसी में बहुत जुनून होना चाहिए, जब तक कोई पागल न हो, तब तक ऐसा नहीं हो सकता”। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा लाइक और शेयर किया जा रहा है और लोग तरह-तरह की कमेंट भी कर रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − ten =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।