BWF Rankings: बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचे लक्ष्य सेन, टॉप-20 में गायत्री-त्रिशा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

BWF Rankings: बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचे लक्ष्य सेन, टॉप-20 में गायत्री-त्रिशा

इस सीजन लक्ष्य ने शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए 23 टूर्नामेंट्स से 75,024 पॉइंट्स हासिल किए हैं। आपको बता

बीडब्ल्यूएफ ने अपनी ताज़ा रैंकिंग जारी कर दी है। भारतीय बैडमिंटन के स्टार शटलर लक्ष्य सेन दो स्थानों के उछाल के साथ अपने करियर की सबसे बेहतरीन रैंकिंग हासिल करते हुए छठे पायदान पर पहुँच गए हैं। 
लक्ष्य सेन का शानदार प्रदर्शन 
1669724724 dsdas
इस सीजन लक्ष्य ने शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए 23 टूर्नामेंट्स से 75,024 पॉइंट्स हासिल किए हैं। आपको बता दें कि 21 साल के लक्ष्य सेन अल्मोड़ा के रहने वाले हैं। उन्होंने इस साल बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। बीडब्ल्यूएफ में पुरुषों की रैंकिंग में किदांबी श्रीकांत 11वें और एचएस प्रणय 12वें स्थान पर बने हुए हैं।
टॉप-20 में गायत्री-त्रिशा की जोड़ी 
इस बीच महिलाओं में गायत्री गोपीचंद और त्रिशा जॉली की जोड़ी भी दो स्थानों का सुधार करते हुए शीर्ष बीस में जगह बनाते हुए 19वें पायदान पर पहुंच गई है। उनके 17 टूर्नामेंट्स में 46,020 अंक हैं। त्रिशा और गायत्री की जोड़ी ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता था। 
1669724639 dffdfd
दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु महिलाओं में छठे स्थान पर बनी हुई हैं। सिंधु ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के बाद किसी भी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लिया है। सिंधु को एंकल इंजरी हुई थी जिसकी बजह से वह खेल से दूर रहीं। इस बीच फ्रेंच ओपन और कॉमनवेल्थ चैंपियंस सात्विक साईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष जोड़ी मेन्स डबल्स में सातवें स्थान पर बनी हुई है। ईशान भटनागर और तनीषा क्रास्तो की जोड़ी मिक्स्ड डबल्स में 24वें पायदान पर कायम है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।