IPL2022: सचिन के बेटे की ऐसी यॉर्कर की बुमराह और मलिंगा भी शर्मा जाएं - Punjab Kesari
Girl in a jacket

IPL2022: सचिन के बेटे की ऐसी यॉर्कर की बुमराह और मलिंगा भी शर्मा जाएं

आईपीएल 2022 में मुंबई की खस्ता हालत देख कोई नहीं कहेगा की ये वही टीम है जो 5

आईपीएल 2022 में मुंबई की खस्ता हालत देख कोई नहीं कहेगा की ये वही टीम है जो 5 बार IPL की चैंपियन बन चुकी है। ये टीम इस सीजन  लगातार छह मैच हारकर अंक तालिका में सबसे नीचे बनी हुई है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए इस टीम को अब लगभग हर मैच जीतना जरूरी है। लेकिन इस सीजन मुंबई का ये हाल क्यों है? इसकी सबसे बड़ी वजह है की मुंबई का कोई भी गेंदबाज इस सीजन कमाल नहीं कर पाया है। 
1650538476 untitled(7)
मुंबई से इस बार बुमराह अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं, लेकिन वो भी ज्यादा विकेट नहीं ले पाए हैं। इसके बाद मुंबई की टीम अर्जुन तेंदुलकर को मौका दे सकती है। अर्जुन बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं और नेट्स में बेहतरीन लय में दिख रहे हैं। 22 साल के अर्जुन अब तक आईपीएल में कोई मैच नहीं खेले हैं, लेकिन इस बार रोहित शर्मा उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकते हैं। मेगा ऑक्शन में मुंबई ने अर्जुन को 30 लाख की कीमत पर खरीदा है। 
मुंबई की टीम ने अर्जुन का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो जसप्रीत बुमराह की तरह सटीक यॉर्कर फेंकते दिख रहे हैं। नेट्स में अर्जुन ईशान किशन को अभ्यास करा रहे थे और उन्होंने यॉर्कर गेंद की। ईशान किशन के पास इस गेंद का कोई जवाब नहीं था। उन्होंने बल्ला नीचे लाकर गेंद को रोकने की कोशिश की, लेकिन गेंद सीधे जाकर स्टंप पर लगी। अर्जुन की शानदार गेंद का वीडियो शेयर करने के साथ ही मुंबई इंडियंस ने लिखा है “आप चूक नहीं सकते, अगर आपका नाम अर्जुन है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।