सुपर किंग्स से मिले बंगाल टाइगर,CSk ने शेयर की तस्वीरें, सोशल मीडिया पर लोगों ने किया जमकर कमेंट - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सुपर किंग्स से मिले बंगाल टाइगर,CSk ने शेयर की तस्वीरें, सोशल मीडिया पर लोगों ने किया जमकर कमेंट

महेंद्र सिंह धोनी और सौरभ गांगुली का भारतीय टीम के लिए योगदान अतुलनीय है। पहले दादा, यानी की

भारतीय टीम को 2020 में अलविदा कहने वाले भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कल दूसरे पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली से मुलाकात की। दोनों की मुलाकात दिल्ली में हुई। इस बात की जानकारी  आईपीएल की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट के जरिए दी और कैप्शन में लिखाः- जब प्रिंस सुपर किंग्स से मिले। वहीं इस पोस्ट पर लोगों के द्वारा कई तरह के कमेंट भी आ रहे हैं। दोनों भारतीय टीम के दिग्गज कप्तानों की गिनती में आते हैं। 
1675492193 1
महेंद्र सिंह धोनी और सौरभ गांगुली का भारतीय टीम के लिए योगदान अतुलनीय है। पहले दादा, यानी की सौरभ गांगुली ने अपनी कप्तानी में एक बेहतर टीम खड़ा किया और अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को कई सीरीज भी जीतवाई। इसके अलावा उनकी कप्तानी में भारतीय टीम 2003 के वनडे विश्व कप के फाइनल में भी जगह बनाई थी। वहीं धोनी की बात करें तो उनकी कप्तानी  में भारतीय टीम को वनडे विश्व कप में 28 साल बाद जीत मिली। धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने सभी आईसीसी की ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी है। इसके अलावा अपनी आईपीएल की टीम चेन्नई सुपर किंग्स को भी 4 बार चैंपियन बनाया है धोनी ने।
1675492200 2
वहीं दोनों की मुलाकात पर लोगों का प्रतिक्रिया देखने लायक हैं। एक यूजर्स ने कहा प्रिंस ऑफ कोलकाता के साथ लायन ऑफ चेन्नई। एक ने लिखा डायमंड ऑफ इंडियन क्रिकेट। एक ने लिखा दादा एंड थाला। इस तरह के कई कमेंट दिखे लोगों के द्वारा। वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि माही ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना तो 2020 में ही छोड़ दिया था मगर वो अब भी आईपीएल में खेलते नजर आते हैं। हालांकि इस साल होने वाला आईपीएल उनका आखिरी आईपीएल होने वाला है। धोनी पिछले साल हुए आईपीएल में चेन्नई की कप्तानी छोड़ कर अपनी साथी खिलाड़ी रविंद्र जडेजा को यह कमान संभालने को दे दिया था, मगर जडेजा इस जिम्मेदारी को निभाने में फेल हो गए, जिसके बाद फिर से वापस धोनी को ही टीम का कप्तान बनाया गया। अब इस साल माही खुद भी चाहेंगे कि उनकी कप्तानी में आखिरी बार सीएसके चैंपियन बन जाए और एक जबरदस्त अंदाज में उनका सफर खत्म हो। 
1675492208 3
हालांकि दोनों की मुलाकात को एक कैजुअल मीटिंग के रूप में देखा जा रहा है। वहीं माही लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। उन्होंने हाल ही में एक ऐड शूट भी किया था, जिसमें वह पुलिस की भूमिका निभा रहे हैं। माही ने क्रिकेट से संन्यास तो कबका ले लिया है, मगर उनकी ब्रांड वैल्यू अभी तक कल नहीं हुई हैं। वहीं दादा को दिल्ली कैपिटल्स फ्रैंचाइजी के तीन टीमों के डायरेक्टर का जिम्मा मिला हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।