बेल्जियम-पुर्तगाल बराबरी पर छूटे - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बेल्जियम-पुर्तगाल बराबरी पर छूटे

NULL

ब्रसेल्स : बेल्जियम और पुर्तगाल के बीच खेला गया मैच गोलरहित ड्रॉ रहा। समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, इस मैच में पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो शनिवार रात खेले गए इस मैच में टीम की ओर से मैदान पर नहीं उतरे। इसके अलावा, बेल्जियम के स्टार खिलाड़ी ईडन हेजार्ड, रोमेलु लुकाकु और केविन डी ब्रूने की ओर से भी गोल नहीं हो पाया। पुर्तगाल की टीम 15 जून को स्पेन के खिलाफ फीफा विश्व कप की शुरुआत करेगी।

रियाल मेड्रिड के साथ चैम्पियंस लीग खिताब जीतने के बाद रोनाल्डो अब भी अपनी राष्ट्रीय टीम के साथ शामिल नहीं हुए हैं। रूस में 14 जून से विश्व कप की शुरुआत हो रही है और पुर्तगाल को स्पेन, मोरक्को और ईरान के साथ ग्रुप-बी में शामिल किया गया है। इसके अलावा, बेल्जियम को ग्रुप-जी में पनामा, ट्यूनीशिया और इंग्लैंड के साथ शामिल किया गया है। वह पनामा के खिलाफ 18 जून को खेले जाने वाले मैच से विश्व कप की शुरुआत करेगी।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।