राष्ट्रमंडल खेलों से पहले खेल प्रेमियों से रूबरू होंगे खेलमंत्री - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राष्ट्रमंडल खेलों से पहले खेल प्रेमियों से रूबरू होंगे खेलमंत्री

NULL

नयी दिल्ली : केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ चार अप्रैल से आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों से पहले देश के खेल प्रेमियों से रूबरू होंगे और उनके सवालों का जवाब देंगे। यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार एथेंस ओलंपिक के रजत पदक विजेता तथा राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में भी पदक जीतने वाले राठौड़ चार अप्रैल को राष्ट्रमंडल खेलों के आधिकारिक प्रसारक सोनी टीवी के कार्यक्रम में प्रशंसकों से रूबरू होंगे। राठौड़ ने कहा, ‘‘मैं देश भर के खेल प्रशंसकों से बातचीत करने के लिए हमेशा से उत्साहित रहा हूं। हम इस तरह की खेल संस्कृति बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिससे खेलकूद में भागीदारी को बढ़ावा मिले।

हमारी यह प्रतिबद्धता उस समय मजबूत होगी, जब प्रशंसक और फॉलोअर्स को राष्ट्रमंडल जैसे खेलों का सीधा प्रसारण देखने का मौका मिलेगा।’’ इस कार्यक्रम का रात नौ बजे सीधा प्रसारण किया जाएगा जिसमें राठौड़ के साथ पहलवान गीता फोगाट और पूर्व हाकी कप्तान वीरेन रसकिन्हा भी शामिल होंगे। राष्ट्रमंडल खेल चार से 15 अप्रैल के बीच आयोजित होंगे। राठौड़ ने कहा,’मैं देश भर के खेल प्रशंसकों से बातचीत करने के लिए हमेशा से उत्साहित रहा हूं।

हम इस तरह की खेल संस्कृति बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिससे खेलकूद में भागीदारी को बढ़वा मिले। हमारी यह प्रतिबद्धता उस समय मजबूत होगी, जब प्रशंसक और फॉलोअर्स को राष्ट्रमंडल खेल जैसे क्वॉलिटी स्पोटर्स एक्शन को लाइव देखने का मौका मिलेगा।’सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया के स्पोटर्स एंड डिस्ट्रिब्यूशन बिजनेस अध्यक्ष राजेश कौल ने कहा,’हम देश भर के खेल प्रशंसकों को केंद्रीय खेल मंत्री से बातचीत करने का मौका देंगे। हम कॉमनवेल्थ गेम्स में जाने वाली इंडियन टीम को अपना भरपूर समर्थन देते हुए।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।