Asian Games 2018 : ‌निशानेबाज दीपक कुमार ने सिल्वर मेडल जीता - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Asian Games 2018 : ‌निशानेबाज दीपक कुमार ने सिल्वर मेडल जीता

Asian Games 2018 रिकॉर्ड अंक 249.1 के साथ गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। चीनी ताइपेई के लु शाओचुआन

Asian Games 2018 के दूसरे दिन आज भारतीय निशानेबाज दीपक कुमार ने भारत को सिल्वर मेडल दिलाया है। 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल में उन्होंने 247.7 अंक हासिल कर दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि चीन के शूटर यांग हाओरान ने Asian Games 2018 रिकॉर्ड अंक 249.1 के साथ गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। चीनी ताइपेई के लु शाओचुआन (226.8) को ब्रॉन्ज मेडल मिला। इस स्पर्धा में रवि कुमार पदक नहीं जीत पाए। उन्हें चौथा स्थान प्राप्त हुआ. भारत का शूटिंग में यह दूसरा पदक है। अब भारत की झोली में तीन पदक आ चुके हैं।

 

Breaking News: Medal Alert: 3rd medal for India as Deepak Kumar wins Silver medal in 10m Air Rifle (Shooting) #AsianGames pic.twitter.com/M2WXqBE0dO

— India@AsianGames2018 (@India_AllSports) August 20, 2018


-align: justify;”>पहले दिन भारत की झोली में दो पदक आए थे. पहलवान बजरंग पूनिया ने गोल्ड मेडल जीता, इसके अलावा शूटिंग के10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट में अपूर्वी चंदेला और रवि कुमार की जोड़ी ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

बैडमिंटन :  पीवी सिंधु ने जापान की अकाने यामागुची को हराया

बैडमिंटन क्वार्टर फाइनल में भारत की महिला टीम जापान का मुकाबला कर रही है। पहले सिंगल्स मुकाबले में पीवी सिंधु ने जापान की अकाने यामागुची को 21-18, 21-19 से हरा कर शानदार शुरुआत की। लेकिन जापान ने डबल्स में जीत हासिल कर 1-1 से बराबरी कर ली है. भारत की सिक्की रेड्डी और आरती सारा वर्ल्ड नंबर-1 जापानी जोड़ी युकी और सायाका से 15-21 6-21 हार गईं।

कबड्डी: भारतीय महिला टीम ने थाईलैंड को दी मात

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने अपने विजयी रथ को आगे बढ़ाते हुए थाईलैंड की टीम को मात दी। भारत ने ग्रुप-ए में थाईलैंड को फाइनल मुकाबले में 33-23 से मात दी। इससे पहले टीम ने रविवार को जापान को 43-12 से हराया था।

नौकायन: लाइटवेट एकल स्कल के फाइनल में दुष्यंत

नौकायन प्रतियोगिता में दुष्यंत ने पुरुषों की लाइटवेट एकल स्कल स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने इस स्पर्धा के हीट-1 में 7 मिनट और 43.08 सेकेंड का समय लेकर पहला स्थान हासिल किया।

पुरुष हॉकी टीम करेगी आगाज

भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने अभियान का आगाज करेगी. पहले मुकाबले में उसे मेजबान इंडोनेशिया से दो-दो हाथ करना है। भारत की टीम मौजूदा चैंपियन है। चार साल पहले इंचोयन एशियाड में भारत में आर्च राइवल पाकिस्तान को मात देकर खिताब पर कब्जा किया था। अगर भारत अपने गोल्ड मेडल को बचाने में कामयाब रहता है, तो फिर उसे 2010 टोक्यो ओलिंपिक में सीधी एंट्री मिल जाएगी।

कुश्ती में मिलेगा पदक

महिलाओं की कुश्ती में आज 62 किलोग्राम फ्री-स्टाइल इवेंट में ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट साक्षी मलिक और 50 किलो भारवर्ग फ्री-स्टाइल में विनेश फोगाट से पदक की उम्मीद की जा रही है. इसके अलावा 57 किलोग्राम भारवर्ग में पूजा ढांडा अपना दावा पेश करेंगी। इसके अलावा पुरुषों के सुपर हेवीवेट कैटेगरी यानी 125 किलोग्राम में सुमित का दम भी पदक की गारंटी बन सकता है।

18वें एशियाई खेलों में प्रतिस्पर्धा के दूसरे दिन आज (सोमवार) विभिन्न खेलों में भारतीय खिलाड़ियों और टीमों का कार्यक्रम इस प्रकार है। (सभी भारतीय समय अनुसार)

बैडमिंटन:

पुरुषों की टीम क्वार्टर फाइनल: दोपहर एक बजे से: भारत बनाम इंडोनेशिया

बास्केटबाल:

महिला प्रारंभिक दौर मैच: सुबह नौ बजे से : भारत बनाम एकीकृत कोरिया

हैंडबॉल:

पुरुष हैंडबॉल: सुबह 10 बजे: भारत बनाम मलेशिया

हॉकी: शाम सात बजे: पुरुष टीम का पूल मैच

कबड्डी:

पुरुषों टीम मैंच: दोपहर 3 बजे से : भारत बनाम दक्षिण कोरिया

सेपकटेकरा:

पुरुष रेगु टीम के प्रारंभिक दौर का मुकाबला: सुबह आठ बजे: भारत बनाम ईरान
दोपहर दो बजे: भारत बनाम इंडोनेशिया

महिला रेगु टीम के प्रारंभिक दौर का मुकाबला: 11 बजे: भारत बनाम लाओ

तैराकी:
पुरुषों का 800 मीटर फ्रीस्टाइल क्वालीफाइंग: सुबह आठ बजे से : एद्वैत पेज

पुरुषों का 50 मीटर बैकस्ट्रोक: सुबह 8:22 से :श्रीहति नटराज, अरविंद मनी

पुरुषों का 200 मीटर व्यक्तिगत मेडली क्वलीफाइंग: सुबह 7:45 से: नील रॉयपुरुषों का 4 गुणा 200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले क्वालीफाइंग: सुबह 9:15 से

ताइक्वांडो:

महिला 53 किलो: सुबह 9 बजे: लतीका भंडारी

टेनिस: सुबह 9 बजे से :

पुरुष एकल: प्रजनन गुनेश्वरण बनाम एम रिफ्की फित्रियादी

रामकुमार रामनाथन बनाम किट हांग वोंग

पुरुष युगल:

रोहन बोपन्ना / दिविज शरण बनाम आईए सुसानतों / डीए सुसानतों

सुमित नागल / रामकुमार रामनाथन बनाम अभिषेक बस्तोला / एसबी बाजराचार्य

महिला एकल:

अंकिता रैना बनाम बीट्राइस गुम्युलिया

करमण कौर थांडी बनाम जर्गल अल्तासर्नाई

मिश्रित युगल :

रोहन बोपन्ना / प्रार्थना थंबारे

महिला युगल:

अंकिता रैना / प्रार्थना थंबेर बनाम एसएम खान / यू सुहेल

वालीबॉल:

पुरुषों का प्रारंभिक दौर: दोपहर 2:30 बजे : भारत बनाम हांगकांग

वुशु: सुबह 6 बजे से शुरू

पुरुष सैंडा -56 किलो : संतोष कुमार बनाम जैद अली वेजा

पुरुष सैंडा -60 किलो : भानु प्रताप सिंह बनाम फोरोद जाफरी

नरेंद्र ग्रेवाल बनाम जूनियर क्लेमेंटे तबुगारा

कुश्ती: 12 बजे से शुरू

पुरुष:

सुमित 125 किलो

महिला:

विनेश फोगाट 50 किलो

पिंकी 53 किलो

पूजा ढांडा 57 किलो

साक्षी मलिक 62 किलो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।