श्रीलंका में भारी दंगो के चलते एशिया कप हो सकता है कैंसिल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

श्रीलंका में भारी दंगो के चलते एशिया कप हो सकता है कैंसिल

एशिया कप 2022 श्रीलंका में आयोजित होना है। एशियन क्रिकेट काउंसिल यानी ACC ने श्रीलंका को कुछ ही

एशिया कप 2022 श्रीलंका में आयोजित होना है। एशियन क्रिकेट काउंसिल यानी ACC ने श्रीलंका को कुछ ही समय पहले ही ये जिम्मेदारी सौंपी थी। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 27 अगस्त से होनी है, मगर देश की हालत बद से बदतर होती जा रही है। देश भर में भारी हिंसा के बीच एशिया कप पर भी खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। 
1652181626 untitled(1)(2)
श्रीलंका में आर्थिक संकट के बाद अब हिंसा शुरू हो गई है। महिंदा राजपक्षे के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भी लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। प्रदर्शनकारियों ने राजपक्षे के घर को आग के हवाले कर दिया है। श्रीलंका में इस राजनीतिक संकट के बाद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (CLC) ने एग्जीक्यूटिव कमेटी ने मंगलवार यानि आज बैठक बुलाई है। 
1652181590 untitled
CLC की इस बैठक में एशिया कप को श्रीलंका के बजाय दुबई में आयोजन करने पर भी मुहर लग सकती है। वहीं बैठक में ऑस्ट्रेलिया के साथ जून में होने वाले घरेलू सीरीज को भी टालने पर लेकर विचार किया जा सकता है। दरअसल श्रीलंका में आर्थिक संकट के बाद अब गृह युद्ध जैसे हालात बन गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।