Asia Cup 2022: रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन, जापान को 2-1 से दी मात - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Asia Cup 2022: रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन, जापान को 2-1 से दी मात

डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने एशिया कप 2022 के सुपर 4 के अपने पहले मुकाबले में शनिवार को जापान

डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने एशिया कप 2022 के सुपर 4 के अपने पहले मुकाबले में शनिवार को जापान  को 2-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारतीय मेंस हॉकी टीम ने जापान से पिछली हार का बदला भी ले लिया है। भारत के लिए मंजीत ने आठवें और पवन राजभर ने 34वें मिनट में गोल दागे। 
 मैदानी गोल की बदौलत मुकाबले में 1-0 की बढ़त बना ली
भारत ने मुकाबले में शानदार शुरुआत की और पहले ही क्वार्टर में मंजीत के बेहतरीन मैदानी गोल की बदौलत मुकाबले में 1-0 की बढ़त बना ली। मंजीत ने यह गोल मैच के आठवें मिनट में दागा। इसके पांच मिनट बाद ही भारत को एक पेनल्टी कॉर्नर मिल गया। मैच का यह पीासी मनिंदर सिंह ने जीता। हालांकि नीलम सिंह इस पीसी को गोल में तब्दील नहीं कर पाए। मंजीत के गोल की बदौलत पहले क्वार्टर में स्कोर 1-0 से भारत के पक्ष में रहा।
जापान ने 18वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके मुकाबले में 1-1 की बराबरी 
हालांकि भारत की यह बढ़त ज्यादा देर तक कायम नहीं रह पाई और जापान ने 18वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके मुकाबले में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली। जापान के लिए यह गोल नेवा ने किया। दूसरे क्वार्टर में जापान को एक के बाद एक तीन पीसी हासिल हुई। हालांकि जापान की टीम इसका फायदा नहीं उठा सकी और भारत ने फिर से काउंटर अटैक शुरू कर दिया। दूसरे क्वार्टर के समाप्त होने से तीन मिनट पहले ही मनिंदर सिंह को ग्रीन कार्ड दिखाया गया। और फिर अगले दो दो मिनट तक भारत को अपने 10 खिलाड़ियों के साथ ही खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा। हालांकि जापान की टीम इसका फायदा नहीं उठा सकी और पहले हाफ की समाप्ति तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थी।
 34वें मिनट में 2-1 की लीड ले ली
भारतीय टीम ने तीसरे क्वार्टर में जबर्दस्त काउंटर अटैक के साथ शुरुआत की और पवन राजभर के खूबसूरत गोल के सहारे 34वें मिनट में 2-1 की लीड ले ली। इसके कुछ देर बाद ही जापान को एक बार फिर से पेनल्टी कार्नर मिल गया। लेकिन वे भारतीय रक्षापंक्ति को भेद नहीं पाए।जापान का यह पांचवां पेनल्टी कार्नर था, लेकिन वे एक को भी गोल में तब्दील नहीं कर पाई। इसके बाद भारत ने अपनी बढ़त को कायम रखते हुए तीसरे क्वार्टर की समाप्ति की। 
50वें मिनट में जापान ने एक बेहतरीन मूव बनाया
चौथे और अंतिम क्वार्टर में कार्ती सेल्वम चोटिल हो गए और उन्हें डगआउट में लौटना पड़ा। 50वें मिनट में जापान ने एक बेहतरीन मूव बनाया, लेकिन भारतीय टीम ने अपनी मजबूत डिफेंस के चलते गोल नहीं होने दिया। अंतिम मिनटों में जापान को पेनल्टी कॉर्नर मिल गया, लेकिन वे इसे गोल में तब्दील नहीं कर पाए। भारतीय टीम ने इसके बाद बॉल पजेशन पर अपना कंट्रोल रखते हुए मुकाबले को 2-1 से अपने नाम कर लिया। 
 भारत को सुपर 4 में जगह बनाने के लिए इंडोनेशिया को 15-0 से हराना
इससे पहले, भारत को सुपर 4 में जगह बनाने के लिए इंडोनेशिया को 15-0 से हराना था, चुनौती बड़ी थी और मुश्किल भी लेकिन भारत ने इंडोनेशिया को 16-0 से हराकर एशिया कप के सुपर 4 में जगह बनाई और पाकिस्तान को टूर्नामेंट तथा 2023 वर्ल्ड कप से भी बाहर कर दिया। ग्रुप A से भारत और जापान ने जबकि ग्रुप B से मलेशिया और साउथ कोरिया ने सुपर 4 में जगह बनाई थी।
ग्रुप 4 में पहला मैच मलेशिया और साउथ कोरिया के बीच खेला गया, जो 2 – 2 की बराबरी पर खत्म हुआ था। सुपर 4 में जापान के बाद भारत को अब रविवार को मलेशिया से और फिर मंगलवार को साउथ कोरिया के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेलना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।