INDvsNZ : हरभजन को पछाड़ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज़ बने अश्विन

न्यूज़ीलैण्ड के खिलाफ कानपुर में चल रहे पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन

न्यूज़ीलैण्ड के खिलाफ कानपुर में चल रहे पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने नई उपलब्धि हासिल कर ली है. न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में अश्विन ने जैसे ही अपना दूसरा विकेट लिया वैसे ही वो सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट के मामले में अपने सीनियर स्टार ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह को पछाड़कर उनसे आगे निकल चुके हैं. हरभजन सिंह ने अपने 103 टेस्ट मैचों के करियर में कुल 417 विकेट अपने नाम किए हालांकि अब वो लंबे समये से टेस्ट क्रिकेट से दूर हैं, उन्होंने अपना आखरी टेस्ट 2015 में खेला था। 


1638182641 new project 2021 11 28t220517.890

अश्विन ने अपना 418वां विकेट 52 रन बनाने वाले टॉम लैथम को बोल्ड कर अपने नाम किया अश्विन विकेट लेने के मामले में हरभजन सिंह से कहीं ज्यादा तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. वह कानपुर में अपने टेस्ट करियर का 80वां टेस्ट मैच ही खेल रहे हैं जबकि उन्होंने इससे पहले ही 400 विकेट के क्लब में एंट्री कर ली थी.


400 टेस्ट विकेट क्लब में 35 वर्षीय अश्विन चौथे भारतीय बने थे. भारतीय गेंदबाजों में सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने के मामले में अब वह तीसरे स्थान पर हैं. फिलहाल उनसे आगे 619 विकेट के साथ भारत के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले और 434 विकेट लेने कपिल देव जैसे दिग्गज खिलाडी ही है. हरभजन के बाद अश्विन के निशाने पर अब कपिल देव का रिकॉर्ड होगा जिनसे अश्विन सिर्फ 16 विकेट ही पीछे हैं। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।