PBKS के खिलाफ Arjun Tendulkar का शर्मनाक प्रदर्शन, एक ओवर में लुटाए 31 रन, बनाया अनचाहा रिकॉर्ड - Punjab Kesari
Girl in a jacket

PBKS के खिलाफ Arjun Tendulkar का शर्मनाक प्रदर्शन, एक ओवर में लुटाए 31 रन, बनाया अनचाहा रिकॉर्ड

इस मैच में अर्जुन तेंदुलकर ने शुरुआत तो अच्छी की और पंजाब किंग्स के ओपनर प्रभसिमरन को आउट

आईपीएल के 31 वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 13 रन से मात दी। पहले बैटिंग करते हुए पंजाब की टीम ने 214 रन बनाए, जिसमें से 109 रन आखिरी के 6 ओवर में आए हैं। यानी डेथ ओवर में मुंबई के गेंदबाजों की जमकर पिटाई हुई और इसमें सबसे पहला नाम आता है अर्जुन तेंदुलकर का। जिन्होंने एक अनचाहा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। 
1682240953 mumbai mi bowler arjun tendulkar with teammates 1570780
इस मैच में अर्जुन तेंदुलकर ने शुरुआत तो अच्छी की और पंजाब किंग्स के ओपनर प्रभसिमरन को आउट कर इस मैच में अपना पहला विकेट निकला और अपने शुरुआती दो ओवर में 17 रन खर्च किए। लेकिन इसके बाद डेथ ओवर में बोलिंग करने आए तो पंजाब किंग्स के सैम करन और हरप्रीत सिंह ने उन्हें खूब कूटा। 16वां ओवर डालने आए अर्जुन को सैम करन ने पहले एक छक्का और चौका लगाया और तीसरी गेंद पर सिंगल लेकर हरप्रीत को स्ट्राइक दी। जिसके बाद हरप्रीत ने भी अर्जुन को नहीं बक्शा और तीन चौके और एक छक्का लगाकर इस ओवर से कुल 31 रन बटोरे। इस ओवर में अर्जुन ने एक वाइड और एक नो बॉल भी डाली थी। इसी के साथ अर्जुन मुंबई इंडियंस के लिए एक ओवर में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज़ कर लिया है। 
1682240968 arjun ..
अर्जुन मुंबई के लिए एक ओवर में 31 रन लुटा कर पवन सुयाल, मिचेल मैकलेनेघन और अल्जारी जोसेफ जैसे गेंदबाजों को पीछे छोड़ दिया है। इन तीनों गेंदबाजों ने मुंबई के किए एक ओवर में 28- 28 रन खर्च किए थे। वहीं इस लिस्ट में सबसे ऊपर डेनियल सैम्स हैं, जिन्होंने पिछले ही सीजन केकेआर के खिलाफ एक ओवर में 35 रन लुटा दिए थे। यानी अर्जुन अब इस लिस्ट में  दूसरे नंबर पर आ गए हैं। अब देखना होगा कि रोहित शर्मा अर्जुन पर और भरोसा दिखाते हैं या फिर अर्जुन का इस सीजन का यह आखिरी मुकाबला था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।