अंजुम का रजत पर निशाना - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अंजुम का रजत पर निशाना

NULL

नई दिल्ली : भारत की अंजुम मुद्गिल ने मैक्सिको में चल रही आईएसएसएफ विश्व कप में महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया है, इसी के साथ भारत पदक तालिका में कुल आठ पदकों के साथ अपने शीर्ष पायदान पर बना हुआ है। मैक्सिको के गुआदालाजरा में चल रहे विश्वकप में अंजुम ने टूर्नामेंट के छठे दिन भारत की झोली में यह पदक डाला जो उनका आईएसएसएफ विश्वकप में पहला पदक भी है। तेज हवाओं के बीच फाइनल में अंजुम ने 454.2 कर स्कोर कर दूसरा स्थान हासिल कर रजत जीता। 45 शॉट के फाइनल में चीन की रूइजियाओ पेई ने 455.4 के स्कोर के साथ स्वर्ण पर कब्जा किया जबकि उनकी हमवतन टिंग सुन ने 442.2 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता।

यह विश्व कप में भारत का आठवां पदक है और पहला रजत पदक है। उसके पास तीन स्वर्ण, चार कांस्य और एक रजत है और वह अभी तक तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है। अंजुम शुरूआत से ही पदक होड़ में बनी रहीं। वह फाइनल में 15 शॉट के बाद रूइजियाओ और स्लोवाकिया की जीवा वोरसाक के बाद तीसरे स्थान पर पिछड़ गयीं। लेकिन फिर पांच शॉट प्रोन पोजिशन सीरीज में उन्होंने फिर से बढ़त बना ली। उन्होंने विश्व की नंबर एक जर्मन खिलाड़ी जोलिन बीयर से 0.9 अंक से सीधे बढ़त बनाई।

हालांकि आखिरी 10 शॉट सीरीज में वह फिर से चौथे पायदान पर खिसक गयीं। भारतीय निशानेबाज ने लेकिन अपने 41वें शॉट पर 10.8 के बढ़िया स्कोर से फिर बढ़त बना ली और दूसरे नंबर पर पहुंच गयीं। अंजुम ने 10.2, 10.1, 9.5 और 10.2 के स्कोर के साथ रजत जीता। उन्होने 400 में से 399 का स्कोर किया। कुल 1170 का स्कोर किया जबकि चीन की रूइजियाओ कुल 1178 अंक लेकर शीर्ष पर रहीं जो विश्व रिकार्ड स्कोर भी है।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।